Related Posts

पानीपत में रिश्वत लेते ASI-हेड कांस्टेबल गिरफ्तार:केस खत्म करने की एवज में लिए ₹15 हजार, ACB ने कैमिकल लगे नोट बरामद किए




पानीपत के तहसील कैंप थाना में गुरुवार रात को ACB एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दो पुलिसकर्मियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ASI और HC केस खत्म करने की एवज में 15 हजार रुपए लेते हुए पकड़े गए। शिकायतकर्ता की शिकायत मिलने पर ACB ने ट्रैप लगातार गिरफ्तार किया है। फिलहाल SHO बलजीत ने थाने में मीडिया की एंट्री पर रोक लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को लिखित शिकायत देकर भ्रष्टाचार की इस करतूत से अवगत कराया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके एक मामले को खत्म करने और राहत देने के नाम पर तहसील कैंप थाने में तैनात ASI संजय और HC उस पर लगातार पैसों का दबाव बना रहे थे। दोनों पुलिसकर्मियों ने इस काम के बदले ₹15,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता रिश्वत की राशि नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने हिम्मत जुटाकर मामले की भनक एसीबी के आला अधिकारियों को दे दी। एसीबी ने ट्रैप लगाकर रंगे हाथ दबोचा शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने तुरंत मामले की सत्यता जांची और पूरी योजना के तहत थाने में ट्रैप (जाल) लगाया। रणनीति के अनुसार, जैसे ही शिकायतकर्ता ने गुरुवार रात को तहसील कैंप थाने में मौजूद दोनों पुलिसकर्मियों को केमिकल लगे हुए ₹15,000 के नोट थमाए, वैसे ही आस-पास सादे कपड़ों में मुस्तैद एसीबी की टीम ने धावा बोल दिया। एसीबी ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया और जब उनके हाथ धुलवाए गए तो पानी का रंग गुलाबी हो गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि मौके पर ही हो गई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें