spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पानीपत में फांसी लगाकर व्यक्ति ने दी जान:कोई संतान नहीं थी, छोटी बहन को गोद लिया, काफी समय से रहता था गुमसुम




पानीपत के इसराना थाना क्षेत्र के गांव मांडी में एक 48 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना आज (बुधवार को) सुबह 8 जुलाई को हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान अजमेर सिंह पुत्र स्वरूप सिंह के रूप में हुई है। वह शादीशुदा था, लेकिन उसकी अपनी कोई संतान नहीं थी। अजमेर ने अपनी बहन की बेटी को गोद लिया हुआ था और उसका पालन-पोषण कर रहा था। ग्रामीण बोले- कुछ दिनों से रहता था गुमसुम पड़ोसियों के अनुसार, अजमेर सिंह सीधे और सरल स्वभाव का व्यक्ति था। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से वह गुमसुम रहता था और किसी से अपनी परेशानी साझा नहीं करता था। ग्रामीणों को विश्वास नहीं हो रहा कि अजमेर सिंह जैसा व्यक्ति ऐसा कदम उठा सकता है। आज सुबह अजमेर सिंह ने अपने घर में फांसी का फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए पानीपत सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles