पानीपत जिले के अंतर्गत आने वाले किशनपुरा चौकी क्षेत्र से दो सहेलियों अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। दोनों लड़कियां शुक्रवार सुबह घर से काम के लिए निकली थीं, लेकिन न तो वे अपनी फैक्ट्री पहुंचीं और न ही देर शाम तक वापस अपने घर लौटीं। परिजनों ने अपने स्तर पर सगे-संबंधियों और संभावित ठिकानों पर उनकी काफी तलाश की, लेकिन जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो मामले की लिखित शिकायत किशनपुरा पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। सुबह फैक्ट्री जाने की बात कहकर निकली थीं घर से किशनपुरा पुलिस चौकी को दी गई लिखित शिकायत में मूल रूप से जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले और हाल ही में विकास नगर में बतौर किराएदार रह रहे एक पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी रोजाना की तरह शुक्रवार, 3 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे घर से काम करने के लिए शिव नगर स्थित एक फैक्ट्री के लिए निकली थी। लेकिन जब वह देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी, तो परिवार को चिंता हुई। परिजनों ने फैक्ट्री में संपर्क किया, तो वहां से पता चला कि वह उस दिन काम पर आई ही नहीं थी। सहेली के साथ बिना बताए कहीं जाने का अंदेशा पीड़ित पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि जब उन्होंने अपने स्तर पर बेटी की सहेलियों और आसपास के लोगों से पूछताछ की, तो एक बड़ा सुराग हाथ लगा। उन्हें पता चला कि उनकी बेटी अकेले नहीं है, बल्कि वह किशनपुरा निवासी अपनी एक अन्य 17 वर्षीय सहेली के साथ बिना किसी को कुछ बताए घर से कहीं चली गई है। दूसरी लड़की के परिजनों को भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। दोनों सहेलियों के अचानक इस तरह गायब हो जाने से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और किसी अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दर्ज किया केस, हुलिए के आधार पर तलाश जारी चौकी प्रभारी बोले- तलाश की जा रही किशनपुरा पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि दोनों लड़कियों के हुलिए और तस्वीरों को जिले के सभी थानों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सोशल मीडिया ग्रुप्स में साझा कर दिया गया है। इसके अलावा, लड़कियां जिस रास्ते से गई हैं, वहां के CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि उनके रूट का पता लगाया जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों को सुरक्षित ढूंढ लिया जाएगा।
Source link
पानीपत में दो सहेलियां अचानक लापता:घर से काम के लिए निकली, एक है नाबालिग; बालिग की तलाश में किशोरी के गायब होने का पता लगा
