spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पानीपत में तीसरी मंजिल से गिरकर लड़की की मौत:अचानक संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा, पिता प्राइवेट फैक्ट्री में करते हैं काम




पानीपत जिले के इसराना थाना क्षेत्र के परढाना गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक निजी फैक्ट्री के सामने किराए के मकान में रहने वाले व्यक्ति की 17 वर्षीय बेटी सोनाली तीसरी मंजिल से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार की दोपहर हुई। बताया जा रहा है कि सोनाली मकान की तीसरी मंजिल पर थी, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरी। गंभीर रूप से घायल सोनाली को परिजन तुरंत स्थानीय मेडिकल कॉलेज ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस कर रही मामले की जांच सोनाली के पिता सुखलाल, जो उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के सराय जोगा के निवासी हैं, अपने परिवार के साथ परढाना में सीमेंट प्लांट के सामने बने मकान में किराए पर रहते हैं। परिवार के कुछ सदस्य निजी फैक्ट्री में काम करते हैं। घटना की सूचना मिलने पर इसराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत सिविल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles