spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पानीपत में ट्रैक्टर की टक्कर से सुपरवाइजर की मौत:ड्यूटी पर जाते वक्त हादसा, वाहन छोड़कर ड्राइवर हुआ फरार




पानीपत जिले के नौल्था-बलाना रोड पर एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय सुपरवाइजर प्रवीण कुमार की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक टक्कर मार दी। प्रवीण अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। यह घटना 11 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे गुप्ता फैक्ट्री के नजदीक हुई। प्रवीण कुमार अपनी बाइक पर थर्मल पानीपत स्थित एक कंपनी में सुपरवाइजर के तौर पर काम करते थे। उनके पीछे-पीछे उनका भाई आजाद भी दूसरी बाइक पर चल रहा था। ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर शिकायतकर्ता आजाद पुत्र माईचंद वासी बलाना ने बताया कि सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने प्रवीण की बाइक को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रवीण गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। आजाद ने अपने साथी की मदद से घायल प्रवीण को संभाला। प्रवीण के सिर और मुंह में गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें तुरंत पानीपत के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रवीण को मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर ड्राइवर हुआ फरार हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गुप्ता फैक्ट्री में घुस गया और फरार हो गया। शिकायत में बताया गया है कि ट्रैक्टर बिना लाइट का आयशर ट्रैक्टर था। पुलिस को सूचना मिलने पर सिविल अस्पताल पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles