![]()
पानीपत के सनौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में 22 वर्षीय युवक ने रात के अंधेरे में छत के रास्ते घर में घुसकर चारपाई पर सो रही रिश्ते में लगने वाली अपनी चाची के साथ छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर पास ही सो रहे उसके 12 साल के बेटे ने तुरंत लाइट ऑन कर दी, जिससे आरोपी की पहचान हो गई। बच्चों को जागता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। सनौली थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पति गए थे बाहर, बच्चों के साथ आंगन में सो रही थी महिला सनौली थाना पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वारदात 9 और 10 जुलाई की मध्य रात्रि करीब 12 बजे की है। उस रात महिला का पति किसी काम से समालखा गए हुए थे। महिला अपने 12 साल के बेटे के साथ घर के आंगन में सो रही थी, जबकि उसके तीन अन्य लड़कियां और एक लड़का अंदर कमरे में सो रहे थे। रात के समय जब पूरा परिवार गहरी नींद में था, तभी पड़ोस में रहने वाला रिश्तेदारी में उसका भतीजा समून बदनियत से छत के रास्ते मकान के नीचे आंगन में उतर आया। मुंह दबाकर छाती को छुआ, चारपाई पर साथ लेटा पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी समून दबे पांव उसकी चारपाई के पास पहुंचा और अचानक महिला का मुंह दबा दिया। इसके बाद आरोपी महिला के साथ अश्लील हरकतें करते हुए उसकी छाती को छूने लगा और जबरन उसकी चारपाई पर ही साथ में लेट गया। दम घुटने और हरकत होने पर महिला की अचानक आंख खुल गई और उसने खुद को बचाने के लिए जोर-जोर से चीखना शुरू कर दिया। बेटे ने लाइट जलाई तो पकड़ा गया आरोपी, पहले भी कर चुका है ऐसी हरकत महिला की आवाज सुनकर पास ही दूसरी चारपाई पर सो रहे उसके 12 वर्षीय बेटे की आंख खुल गई। जिसने बिना वक्त गंवाए तुरंत उठकर घर की लाइट ऑन कर दी। लाइट जलते ही महिला और उसके बेटे ने देखा कि सामने कोई और नहीं, बल्कि उनका पड़ोसी और रिश्ते का भतीजा समून खड़ा था। शोर-शराबा और लाइट जलने की आवाज सुनकर कमरे में सो रहे महिला के बाकी तीन बच्चे भी जागकर बाहर आ गए। खुद को घिरता और पोल खुलती देख आरोपी समून पूरे परिवार को जुबान बंद रखने और जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से रफूचक्कर हो गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी समून ने कुछ समय पहले भी रात के वक्त उसके साथ इसी तरह की घिनौनी और अश्लील हरकत की थी। लेकिन उस समय परिवार की इज्जत और आपसी रिश्तेदारी का हवाला होने के चलते उसने बात को दबा दिया था। मगर आरोपी की शह बढ़ गई और उसने दोबारा इस वारदात को अंजाम दे डाला।
Source link
पानीपत में चाची से रेप की कोशिश:छत के रास्ते घर में घुसकर सोती हुई महिला से की छेड़छाड़; बेटे ने लाइट जलाई तो खुली पोल







