Related Posts

पानीपत के अमित ने मलेशिया में चमकाया देश का नाम:पैरा थ्रो बॉल में जीता ब्रॉन्ज मेडल, CSC सेंटर संचालक ने 3 साल पहले शुरू की प्रैक्टिस




हरियाणा के युवाओं ने एक बार फिर खेल जगत में वैश्विक स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। पानीपत जिले के मतलौडा निवासी 34 वर्षीय अमित कुमार ने मलेशिया में आयोजित इंटरनेशनल पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम के लिए ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) हासिल किया है। 7 जून को वतन और अपने पैतृक गांव मतलौडा लौटने पर अमित कुमार का ग्रामीणों और परिवार द्वारा जोरदार स्वागत किया गया और उनके सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। संघर्ष और शिक्षा का अनोखा संगम अमित कुमार की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने शारीरिक चुनौतियों और सीमित संसाधनों के बावजूद कभी हार नहीं मानी। डबल एमए (M.A.) पास आउट अमित पेशे से एक सीएससी (CSC) सेंटर चलाते हैं। छह भाई-बहनों (चार भाई और दो बहनें) के परिवार में अमित सबसे छोटे हैं। बचपन से ही उनके मन में देश के लिए खेलने और कुछ अलग करने की तीव्र इच्छा थी, जिसे उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से सच कर दिखाया। 3 साल पहले शुरू किया था सफर अमित के भीतर खेल को लेकर बचपन से ही जुनून था, लेकिन उन्होंने करीब 3 साल पहले पैरा थ्रो बॉल का नियमित अभ्यास शुरू किया। उनकी लगन का नतीजा था कि साल 2025 में उन्हें पहली बार नेशनल स्तर पर खेलने का बड़ा मौका मिला। अमित के अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सफर कुछ इस तरह रहा गांव में जश्न का माहौल, परिवार का मिला पूरा साथ 7 जून को अमित कुमार के पदक जीतकर वापस मतलौडा लौटने पर पूरे गांव में जश्न का माहौल देखा गया। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। अमित ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने परिवार को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने हर कदम पर उनका सपोर्ट किया, जिसके बिना इस मुकाम तक पहुंचना मुमकिन नहीं था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें