दिल्ली से अमृतसर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-479 तकनीकी खराबी के कारण रास्ता भटककर पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गई। पाकिस्तान की एयर ट्रैफिक अथॉरिटी की चेतावनी के बाद विमान ने यू-टर्न लिया और भारतीय हवाई क्षेत्र में वापस लौट आया। जानकारी के मुताबिक, एयरबस ए321 विमान ने सोमवार रात 9 बजकर 18 मिनट पर दिल्ली से उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान तकनीकी खामी आने से विमान अपने निर्धारित रूट से भटक गया। हालांकि समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया और विमान को वापस मोड़ दिया गया। अमृतसर में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली लेकिन अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का निर्धारित समय निकल जाने के कारण विमान को अमृतसर में उतारने की अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बाद विमान को वापस दिल्ली ले जाया गया, जहां सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। करीब दो घंटे बाद दोबारा अनुमति मिलने पर विमान ने अमृतसर के लिए उड़ान भरी और तड़के 2 बजकर 20 मिनट पर अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया। यात्रियों को 4 घंटे की देरी इस घटना के कारण यात्रियों को करीब चार घंटे की देरी का सामना करना पड़ा। जिन्हें रात 10 बजकर 30 मिनट तक अमृतसर पहुंचना था, वे देर रात अपने गंतव्य तक पहुंच सके। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार तकनीकी खराबी के चलते विमान अपने तय मार्ग से भटक गया था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Source link
पाकिस्तान के आसमान में पहुंची एयर इंडिया की दिल्ली-अमृतसर फ्लाइट:चेतावनी मिलने पर यू-टर्न लेकर भारतीय सीमा में लौटी
