Related Posts

पशुपालन विभाग की फिर चूक, बिना नीडल-सीरिंज भेजी वैक्सीन:गलघोंटू-मुंह खुर के बाद लम्पी का होगा टीकाकरण, डीडी बोले-बजट नहीं आया


सिरसा में गायों में लम्पी के लिए होगा टीकाकरण। सीरिंज व नीडल नहीं पहुंची।

सिरसा ही नहीं हरियाणा में पशुपालन विभाग की ओर से एक बार फिर बड़ी चूक सामने आई है। पशुपालन विभाग की ओर से लम्पी की वैक्सीन भेज दी गई है। पिछली बार की तरह इस बार भी वैक्सीन के लिए अलग से नीडल या सीरिंज नहीं भेजी गई है। अभी वीएलडीए की ओर से गांवों में गल

.

इस वजह से कई जगह पर टीकाकरण का कार्य पेंडिंग चल रहा है। इसके बाद गायों के लिए लम्पी बीमारी के लिए टीकाकरण किया जाना है। नीडल और सीरिंज के बिना टीकाकरण पूरा हो पाना मुश्किल होगा। ऐसे में विभाग की ओर से वीएलडीए पर ही टीकाकरण पूरा किया जाने का दबाव है। कुछ वीएलडीए अपने स्तर पर नीडल-सीरिंज खरीद रहे हैं तो कुछ बजट के अभाव में टीकाकरण नहीं कर पा रहे हैं।

विभाग के अनुसार, सिरसा जिले में गाय-भैंस कुल पशुओं की संख्या करीब 4.72 लाख है। इनमें से करीब 2.37 लाख गाय है, जिनके लिए लम्पी का टीकाकरण किया जाना है। वहीं, डीडी का कहना है कि बजट नहीं आया है।

पशुबाड़े में बंधी गाय, जिनका लम्पी का टीकाकरण होना है

गांव में प्रत्येक सेंटर तक पहुंची 30-40 नीडल और पशु हजार से ज्यादा

विभाग के अनुसार, जिले में करीब 4 लाख पशुओं के मुंह खुर व गलघोंटू वैक्सीनेशन का टारगेट है। गांव में प्रत्येक पशु अस्पताल में 30 से 40 नीडल व सीरिंज ही पहुंची थी, जबकि एक हजार से दो हजार तक पशुओं का टीकाकरण होना है। अभी तक विभाग ने 40-40 हजार नीडल और 40-40 हजार सीरिंज दो बार करके कुल 80-80 हजार परचेज करके फील्ड में भेजी गई है। ये सेंटर वाइज नाममात्र पहुंची है। शुरू से लेकर अब तक वैक्सीनेशन में दिक्कत आ रही है।

सभी को खरीद के लिए कहा : डीडी पशुपालन विभाग से डीडी सुखविंद्र सिंह का कहना है कि लम्पी को लेकर वैक्सीन आई है। अभी तक लम्पी का कोई केस नहीं मिला है और ये एहतियात के तौर पर टीकाकरण होना है। अभी मुंह खुर और गलघोंटू को लेकर टीकाकरण चल रहा है। नीडल व सीरिंज को लेकर बजट नहीं आया है। सभी को अपने स्तर पर खरीद के लिए बोल दिया है। उनको बजट आने पर दे दिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें