![]()
पलवल जिले में सीआईए (एवीटी) हथीन की टीम ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की 3 बाइक बरामद की गई हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रूपड़ाका गांव निवासी निजाम के रूप में हुई है। सीआईए हथीन प्रभारी पीएसआई दीपक गुलिया ने बताया कि स्वामिका गांव निवासी आकाश ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आकाश ने बताया था कि उसकी बाइक कृष्णा हॉस्पिटल के सामने से चोरी हो गई थी। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, सीआईए हथीन की टीम ने 26 अप्रैल को इंटेलिजेंस के आधार पर उटावड़ रोड, हथीन बाइपास से आरोपी निजाम को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। 2 अन्य बाइक बरामद की निजाम से पूछताछ के बाद, पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की 2 अन्य बाइकें भी बरामद कीं, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पीएसआई दीपक गुलिया ने कहा कि उनकी टीम वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। एक हफ्ते में 2 वाहन चोर गिरफ्तार पिछले एक सप्ताह में, पीएसआई दीपक गुलिया की टीम ने 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 से अधिक बाइकें बरामद की हैं। इसके अतिरिक्त, हथीन सीआईए टीम गुरुग्राम से हुई करोड़ों की लूट सहित कई बड़े मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा कर चुकी है।
Source link
पलवल में वाहन चोर गिरफ्तार:चोरी की 3 बाइक बरामद, प्राइवेट हॉस्पिटल के बाहर से उठाई थी







