![]()
पलवल में हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध- प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने महाप्रबंधक को राज्य परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 5 जून से सभी मंडलों पर शहरों में प्रदर्शन कर परिवहन मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा पलवल के कर्मचारी नेता सत्येन पाल, राजेश चौहान, सोनू देशवाल, धन सिंह और उस्मान ने बताया कि ड्राइवरों और कंडक्टरों के देय भत्तों का भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है। जून 2024 से नहीं हुआ रात्रि ठहराव भत्ते का भुगतान उन्होंने कहा कि पलवल डिपो में जून 2024 तक का रात्रि ठहराव भत्ता लंबित है। इसके अलावा, नवंबर 2023 से ओवरटाइम का भुगतान नहीं हुआ है और कई कर्मचारियों की एलटीसी भी लंबित है। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि परिवहन मंत्री अनिल विज ने 5 नवंबर 2023 को एक पत्र जारी कर सभी महाप्रबंधकों को कर्मचारियों के वेतन, रात्रि ठहराव भत्ता, ओवरटाइम, एलटीसी और शिक्षा भत्ता सहित सभी देय भत्ते व लाभ समय पर देने के लिखित आदेश दिए थे। बड़ा आंदोलन करने की दी चेतावनी इन आदेशों के बावजूद, महाप्रबंधक द्वारा भत्तों का भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है। वे कभी बजट का बहाना बनाते हैं तो कभी बजट पर कैप लगने की बात कहते हैं। इससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी हो रही है। सांझा मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि परिवहन मंत्री द्वारा कर्मचारियों के देय भत्तों का समय पर भुगतान सुनिश्चित नहीं किया गया और बजट पर बार-बार लगने वाले कैप का समाधान नहीं किया गया, तो वे पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सभी मंडलों पर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे।
Source link
पलवल में रोडवेज कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन:बोले- 2023 से नहीं हुआ ओवरटाइम-भत्तों का भुगतान, 5 से सभी शहरों में आंदोलन की चेतावनी







