spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में रोटरी क्लब लगाएगा एक हजार पौधे:पौधारोपण अभियान शुरू किया, फलदार और औषधीय पौधे लगाने का रखा लक्ष्य




पलवल में रोटरी क्लब पलवल सिटी ने मानसून के आगमन के साथ पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान सेक्टर-छह स्थित मोडिस पब्लिक स्कूल में चलाया गया, जिसका लक्ष्य इस वर्ष एक हजार फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाना है। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में फलदार, छायादार और फूलों के पौधे लगाए गए। रोटरी क्लब के प्रधान दिनेश गर्ग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। रोटरी क्लब के पूर्व प्रधान एवं स्कूल संचालक धर्मवीर चौहान और यशपाल पाराशर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पूर्व एजी एवं पूर्व प्रधान रोटेरियन कुलदीप सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। पर्यावरण का संरक्षण करना सभी की जिम्मेदारी : दिनेश गर्ग क्लब के अध्यक्ष दिनेश गर्ग ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर दिया कि पेड़-पौधे न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने बताया कि क्लब लगातार सामाजिक और पर्यावरणीय सरोकारों से जुड़े कार्यों को गति दे रहा है। पौधों की देखभाल करने की जिम्मेदारी स्कूल संचालक एवं पूर्व प्रधान धर्मवीर चौहान ने क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को बचपन से ही पर्यावरण के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्कूल प्रशासन लगाए गए इन पौधों की उचित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करेगा। पूर्व एजी कुलदीप सिंह एडवोकेट ने इस सराहनीय कार्य की सफलता में रोटरी क्लब और स्कूल परिवार के गणमान्य सदस्यों के सक्रिय योगदान पर प्रकाश डाला। इस पौधारोपण अभियान में रोटरी क्लब के कोषाध्यक्ष रितेश गोयनका, रोटेरियन राहुल गुप्ता, पवन सिंगला, निशांत शर्मा एडवोकेट और नीरज गुप्ता सहित स्कूल की प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles