spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में पत्नी की हत्या आरोपी पति अरेस्ट:महिला ने किया अपनी बहन को फोन, बोली- मारपीट की जा रही, दहेज प्रताड़ना का आरोप




फरीदाबाद जिले में बल्लभगढ़ के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में विवाहिता लक्ष्मी उर्फ चांदनी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पति संजय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को 10 जुलाई को साहूपुरा रोड से गिरफ्तार किया और शनिवार को कोर्ट में पेश कर चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं, मामले में नामजद ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संजय की शादी करीब 15 वर्ष पहले गांव जवां निवासी लक्ष्मी उर्फ चांदनी से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर आरोपी संजय और उसके परिवार के सदस्य महिला को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे तथा उसके साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। मौत से पहले मृतका ने किया था अपनी बहन को फोन मृतका के पिता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे उनकी बेटी ने अपनी बहन को फोन कर कहा था कि ससुराल वाले उसके साथ झगड़ा कर रहे हैं। वह फोन पर रो रही थी और उसने कहा था कि अगर भाई या पिता घर पर हों तो उन्हें उसके पास भेज दें। इसके बाद उससे किसी की बात नहीं हो सकी। परिजनों के अनुसार, शाम करीब 5:45 बजे एक अनजान नंबर से फोन आया, जिसमें बताया गया कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग आदर्श नगर स्थित ससुराल पहुंचे। वहां पुलिस पहले से मौजूद थी और शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस में रखा जा रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें घटना की समय पर सूचना नहीं दी गई। उन्होंने मौके पर हंगामा करते हुए पति और ससुराल पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी की मांग की और एंबुलेंस को जाने से रोक दिया। पुलिस ने पति समेत परिजनों से की पूछताछ मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल और बल्लभगढ़ के एसीपी रवि कुंडिया मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाने के बाद पुलिस ने पति संजय, ससुर धर्मपाल, देवर तथा परिवार के अन्य सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। मृतका के पिता वीरेंद्र कुमार, निवासी गांव जवां, की शिकायत पर पति संजय, सास, ससुर, देवर, ननद, नंदोई और अन्य के खिलाफ आदर्श नगर थाने में हत्या तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। 9 जुलाई को सिविल अस्पताल फरीदाबाद में डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी को चार दिन की रिमांड पर लिया गया पुलिस ने 10 जुलाई को मुख्य आरोपी पति संजय को साहूपुरा रोड से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से हत्या के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी। वहीं, मामले में नामजद परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ जारी है। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles