spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में दो इनामी हत्या आरोपी अरेस्ट:गोली मारकर किया महिला का मर्डर, ढाई साल से चल रहे थे फरार




पलवल पुलिस ने छज्जूनगर गांव में एक महिला की हत्या के मामले में दो इनामी हत्या आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह वारदात तेज संगीत बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी नेत्रपाल और अतुल पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित था। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि छज्जूनगर निवासी जितेंद्र ने 13 दिसंबर 2023 को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उस रात करीब साढ़े आठ बजे जितेंद्र अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ घर के बाहर नाच-गा रहे थे। इसी दौरान आरोपी चंद्रपाल वहां आया और गाली-गलौज करने लगा। घर में घुसकर किया हमला जब परिवार ने चंद्रपाल को समझाने का प्रयास किया, तो उसके परिवार के अन्य सदस्य हथियारों के साथ मौके पर पहुंच गए। पीड़ित जितेंद्र के मुताबिक, केसरपाल, मुकेश, पृथ्वी और मोनू बंदूक व पिस्टल लेकर आए थे, जबकि नेत्रपाल, मोंटू, दीपक, नरेश, जलदेव, सत्यप्रकाश उर्फ सत्तू, मनीष, अतुल, जीतू, जगत और राजबीर लोहे की रॉड, सरिया, हथौड़ा और कुल्हाड़ी जैसे घातक हथियारों से लैस थे। आरोपियों ने घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से हमला किया। इसी दौरान, उन्होंने अपनी पिस्टल से जितेंद्र की बहन सुमरन पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। दोनों आरोपियों पर 5-5 हजार का इमाम वारदात के बाद से नेत्रपाल और अतुल फरार चल रहे थे। इन दोनों पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित था। एसटीएफ टीम ने दो दिन पहले नेत्रपाल को गिरफ्तार किया था, जबकि अब सीआईए पलवल टीम ने अतुल को भी दबोच लिया है। सीआईए पलवल टीम ने लूट और झगड़े के एक अन्य मामले में फरार एक इनामी बदमाश को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हत्याकांड में नामजद अन्य आरोपियों को भी बख्शा नहीं जाएगा और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं। मोबाइल दुकानदार पर हमला करने वाला भी अरेस्ट वहीं, सीआईए की टीम ने 16 दिसंबर-2025 को कैंप मार्केट में मोबाइल दुकानदार के साथ मारपीट कर नकदी लूटने के मामले में फरार चल रहे पांच हजार रुपए के इनामी आरोपी बहरौला गांव निवासी लोकेश उर्फ रॉकी को गिरफ्तार किया है। जबकि इस मामले में पूर्व में जसवंत उर्फ हड्‌डी व मनीष बढ़ाना को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles