![]()
पलवल जिले में हथीन थाना पुलिस ने घर में हथियार के बल पर बंधक बनाकर डकैती डालने के मामले में 2 अंतर्राज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने उनसे वारदात में प्रयुक्त बाइक और 15 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। हथीन थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि यह मामला 23 अप्रैल को हथीन निवासी सन्नी की शिकायत पर दर्ज किया गया था। सन्नी ने अपनी शिकायत में बताया था कि 22-23 अप्रैल की रात करीब 2 बजे, जब वह अपनी पत्नी के साथ घर पर अकेला था, तब 8-10 हथियारबंद बदमाश लाठी, डंडे और बंदूक के साथ जबरन घर में घुस आए। बदमाशों ने दंपती को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और घर से 8 हजार रुपए, सोने का मंगलसूत्र, सोने के टॉप्स और चांदी की पाजेब लूट ली। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। यूपी के रहने वाले 2 बदमाश जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जिला मथुरा (यूपी) जेल में बंद दो शातिर अपराधी इस डकैती में शामिल हैं। हथीन पुलिस दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए हथीन लेकर आई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिला अलीगढ़ (यूपी) के संग्रामपुर रोड कस्बा निवासी सुभाष और जिला मथुरा (यूपी) के रायपुर बांगल निवासी नरेश के रूप में हुई है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है ताकि उनके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया जा सके। बरामद 15 हजार रुपये डकैती के जेवरात बेचकर उनके हिस्से में आए थे।
Source link
पलवल पुलिस ने डकैती डालने वाले 2 बदमाशों को पकड़ा:बाइक और कैश बरामद; यूपी के रहने वाले, 2 दिन के रिमांड पर भेजा







