पठानकोट जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने चार मरला क्वार्टर इलाके में एक घर के अंदर चल रहे नशा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से हेरोइन और ड्रग मनी बरामद कर 3 युवकों को हिरासत में लिया है।
जबकि, उनको हेरोइन सप्लाई करने वाला फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि चौथा आरोपी सरकारी मास्टर है। पुलिस ने उक्त मास्टर से खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। गुप्त सूचना पर घर में दी दबिश
जानकारी के अनुसार, एएसआई हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी नशा विरोधी मुहिम के तहत गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस नशा तस्करी के मामले में पहले से नामजद आरोपी के घर की चेकिंग के लिए चार मरला क्वार्टर स्थित उसके मकान पर पहुंची। घर में मौजूद महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति ऊपर वाले पोर्शन में है। कमरे में नशा करते पकड़े गए आरोपी
पुलिस जब मकान की ऊपरी मंजिल पर पहुंची, तो वहां एक कमरे में तीन युवक संदिग्ध अवस्था में मिले। पुलिस के मुताबिक तीनों की शारीरिक स्थिति देखने से साफ लग रहा था कि उन्होंने नशा किया हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ की। 3 गिरफ्तार, एक फरार
डीएसपी सिटी जगदीश राज अत्री ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान चार मरला क्वार्टर पठानकोट निवासी हीरा लाल, जिला अमृतसर निवासी गुरप्रीत सिंह और मनदीप सिंह के तौर पर हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा करते बताया कि वे यह हेरोइन पठानकोट निवासी सुमित नाम के व्यक्ति से खरीदकर लाए थे। उन्होंने बताया कि वे इस खेप को आगे बेचने और अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करने वाले थे। तलाशी में बरामद हुई हेरोइन और ड्रग मनी
डीएसपी सिटी जगदीश राज अत्री ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घबराकर एक लिफाफा पुलिस के हवाले किया, जिसकी जांच करने पर उसमें से 51.90 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा, आरोपी गुरप्रीत सिंह की तलाशी लेने पर उसकी जेब से 3580 रुपये की नकदी मिली। आरोपियों ने स्वीकार किया कि यह पैसा उन्होंने हेरोइन बेचकर कमाया है।
सुमित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
डीएसपी ने बताया कि थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने हीरा लाल, गुरप्रीत सिंह, मनदीप सिंह और मुख्य सप्लायर सुमित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मुख्य आरोपी सुमित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है ताकि नशा तस्करी की इस चेन को तोड़ा जा सके।
Source link
