पठानकोट के बेहद व्यस्त मिशन रोड पर दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला से सोने की बाली छीन बाइक 3 बाइक सवार लुटेरे फरार हो गए। बुजुर्ग महिला सुदेश मिशन रोड पर सैर कर घर वापस जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए बाइस सवार झपटमार फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद थाना एक पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सैर कर लौट रही थी बुजुर्ग मिशन रोड निवासी बुजुर्ग महिला सुदेश ने बताया कि वह मिशन रोड पर सैर करके घर लौट रही थीं। रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक उनके पास आए। युवकों ने अपने चेहरे काले कपड़े से ढके हुए थे। आरोपियों ने अचानक उनकी एक बाली झपटी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
थाना एक पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। थाना प्रभारी अमनप्रीत ने बताया कि उन्हें इस घटना की शिकायत मिली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
पठानकोट में बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े छीनी बाली:बाइक सवार 3 लुटेरे वारदात के बाद फरार; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
