spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट में छिटपुट झड़पों के बीच मतदान संपन्न:सिटी में 67.62%, सुजानपुर में 72.15 % वोटिंग; कई बूथों के बाहर प्रदर्शन




पठानकोट नगर निगम और सुजानपुर कौंसिल चुनाव छिनपुट घटनाओं के बीच संपन्न हो गया। इसमें
पठानकोट नगर निगम में 67.62% और सुजानपुर में नगर कौंसिल के लिए 72.15 % मतदान हुआ। वहीं कुछेक बूथों पर कहासुनी और आरोप-प्रत्यारोप हुए। लेकिन, कोई बड़ी घटना नहीं हुई। वार्ड 18 में हुआ हंगामा
चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 18 में मतदान के दौरान हंगामा हुआ। विभिन्न उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने पोलिंग बूथ के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पोलिंग स्टेशन के अंदर जाने और बाहर निकाले जाने को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार के पति एवं पूर्व मेयर पन्ना लाल भाटिया नपर भी धक्केशाही के आरोप लगाए। आजाद उम्मीदवार ज्योति बाला, आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शशि महाजन और बीजेपी उम्मीदवार करिश्मा अग्रवाल ने प्रशासन के प्रबंधों पर सवाल उठाए। सुजानपुर में भी गर्माया माहौल
सुजानपुर नगर कौंसिल चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 4 में वोटिंग के समय हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। वोट डालने पहुंचे लोगों ने मौके पर धक्का-मुक्की और बहसबाजी होने के आरोप लगाए। वहीं आम आदमी पार्टी के एक नेता पर भी धक्केशाही करने के आरोप लगे हैं। घटना के बाद वार्ड नंबर 4 में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि बाद में पुलिस की मौजूदगी में वोटिंग शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। शहर के वार्ड 2 में हुई झड़प
पठानकोट के आनंदपुर रडा स्थित वार्ड नंबर 2 पर कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं में हुई झड़प के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को शांत करवा पुलिस कार्रवाई करने की चेतावनी दे वापिस भेज दिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles