spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट में गेहूं की आवक बढ़ी:मंडी में 1500 मीट्रिक टन पहुंचा, DC बोलीं- भुगतान शुरू, खरीद में आएगी तेजी




पठानकोट जिले में गेहूं की कटाई शुरू होने के साथ ही मंडियों में इसकी आवक लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में शनिवार को डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी ने सरना सहित विभिन्न मंडियों का दौरा कर खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 1,500 मीट्रिक टन गेहूं पहुंच चुका है, जिसमें से 580 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। डॉ. पल्लवी ने मौके पर मौजूद किसानों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि किसानों के खातों में भुगतान भी शुरू हो गया है और अब तक लगभग 19.5 प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है। DC बोलीं- खरीद में और तेजी आने की उम्मीद डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि आने वाले दिनों में गेहूं की खरीद में और तेजी आने की उम्मीद है। मंडियों में सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण हुए नुकसान को देखते हुए सरकार ने गेहूं की खरीद में कुछ छूट दी है। हालांकि, जिले में गेहूं की फसल काफी हद तक ठीक है, फिर भी यदि कहीं कोई समस्या आती है तो प्रशासन नियमों के अनुसार कार्रवाई करेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles