Related Posts

पठानकोट में गीता देवी बनीं ब्लॉक समिति चेयरपर्सन:शपथ समारोह में पहुंचे मंत्री कटारूचक्क; सोनिया शर्मा ने उपचेयरपर्सन का पदभार संभाला




पठानकोट के ब्लॉक विकास एवं पंचायत कार्यालय में ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन और उप चेयरमैन के पदभार ग्रहण समारोह का बुधवार को आयोजन किया गया। इस अवसर पर गीता देवी ने चेयरपर्सन और सोनिया शर्मा ने उपचेयरपर्सन का पदभार संभाला। कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कटारूचक्क ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा सामान्य परिवारों से आने वाले लोगों को जनसेवा का अवसर दिया है। उन्होंने गीता देवी और सोनिया शर्मा को मिली इस जिम्मेदारी को पार्टी के कार्यकर्ताओं और महिलाओं के प्रति विश्वास का प्रतीक बताया। आम लोगों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां: कटारूचक्क मंत्री कटारूचक्क ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी तथा लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगी। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आम लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर एक नई राजनीतिक परंपरा स्थापित की जा रही है। इस मौके पर हलका इंचार्ज रोहित स्याल ने कहा कि गीता देवी और सोनिया शर्मा की नियुक्ति पूरे पठानकोट के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों जनप्रतिनिधि पूरी लगन और मेहनत से जनसेवा करते हुए संगठन को और मजबूत बनाएंगी। गीता देवी और सोनिया शर्मा ने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी और जनसेवा को अपनी प्राथमिकता बनाए रखेंगी। ये रहे मौजूद इस अवसर पर हलका इंचार्ज रोहित स्याल, महिला विंग प्रमुख रेखा मणि शर्मा, जिला परिषद सदस्य भूपिंदर सिंह मुन्ना, सरपंच राणा (दर्शोपुर), कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार, नगर सुधार ट्रस्ट पठानकोट के ट्रस्टी हरजीत सिंह, पूर्व सरपंच दर्शन लाल भूर सहित आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें