पंजाब BJP की स्टेट सेक्रेटरी और दीनानगर विधानसभा प्रभारी रेणु कश्यप का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह कहती सुनाई दे रही हैं कि SIR करवा लो, 20-25 हजार वोट कटवा लो और अपना MLA बना लो। इस वीडियो के सामने आने के बाद रेणु ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि इस वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा। उधर, SDM ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। ये वीडियो 2 को जुलाई को दीनानगर में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन का बताया जा रहा है। वीडियो कार्यकर्ता सम्मेलन में किसी भाजपा वर्कर ने ही रिकॉर्ड किया है। इसे कांग्रेसी वर्करों की ओर से वॉट्सएप पर शेयर किया गया। दीनानगर से कांग्रेस की विधायक अरुणा चौधरी ने मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा को शिकायत दी है। प्रदेश में 25 जून से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान चल रहा है। इसके तहत बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं। विधायक की शिकायत की अहम बातें… BJP नेता रेणु कश्यप ने दी सफाई
रेणु कश्यप ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी पार्टियों और शरारती तत्वों द्वारा इस वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई सार्वजनिक बयान नहीं था, बल्कि पार्टी के अंदरूनी कार्यकर्ताओं और सदस्यों के साथ एक निजी बैठक थी। उन्होंने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विधानसभा क्षेत्र के लोगों को वोट बनाने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक करना था। वोट काटने वाले बयान पर विस्तार से बताते हुए कश्यप ने कहा कि उनका इशारा केवल उन वोटों की ओर था जो गलत या गैर-कानूनी तरीके से नियमों का उल्लंघन करके बनाए गए हैं। उन्होंने एक से ज्यादा जगहों पर बने नकली वोटों को हटाने की बात कही और 20-25 हजार वोट काटे जाने के आंकड़े को पूरी तरह से खारिज किया। रेणु ने कहा कि ऐसे बयान में मॉडर्न टेक्नोलॉजी (AI) या वीडियो एडिटिंग के जरिए काटने और छेड़छाड़ करने का पूरा डर रहता है। जिसकी वह जांच भी करवाएंगे। वीडियो की जांच करवाएंगे अधिकारी
दूसरी तरफ दीनानगर के SDM गगनदीप सिंह ने कहा कि यह वीडियो उनके ध्यान में आया है। उन्होंने कहा कि एडमिनिस्ट्रेशन इस वीडियो की जांच कर रहा है कि यह असली है या इसके साथ कोई छेड़छाड़ की गई है। इसके अलावा, एडमिनिस्ट्रेशन इस वीडियो के बारे में रेणु कश्यप से जवाब भी मांग रहा है। ताकि इसका असली मतलब समझा जा सके। उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले पर कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। लेकिन वह सुओ मोटो नोटिस लेकर मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
