पंजाब से सिरसा-डबवाली में पहुंची लड़की मामले में अजीब नया मोड़ आ गया है। पहले ये मामला लड़की की जबरदस्ती शादी करवाने या लोगों से ठगी करने वाले महिलाओं के गिरोह से जोड़ा जा रहा है। पीड़ित लड़की भी पहले बोली कि जबरदस्ती लेकर आए थे और नाबालिग बता रही थी। अब पुलिस को दिए अलग बयान दिए हैं। पुलिस ने लड़की के लीगल बयान दर्ज करवाकर सखी वन स्टॉप सेंटर में पहुंचा दिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित लड़की पंजाब के लुधियाना की रहने वाला है और इन दिनों वह डबवाली के पन्नीवाला मोटा में आई हुई थी। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि वह बालिग है और चार बहन-भाई है। वह पंजाब के लुधियान में रहने वाली है। परिजनों ने उसे निष्कासत किया हुआ है। वह घर से बाहर अमृतसर में रह रही थी। उसी दौरान उसे पन्नीवाला मोटा की तीन महिलाएं व एक व्यक्ति मिले और उसे अपने साथ ले जाने की कही। इस पर वह उनके साथ मर्जी से गांव चली आई। यहां आने पर वह रातभर उनके घर पर रही। इसके बाद अलसुबह वह उनके घर से अपनी किसी और जगह पर जाने लगी तो बाहर गली में गांव का एक व्यक्ति मिला। उसने उसके यहां आने का कारण पूछा तो सरपंच व आदि को बता दिया। इसके बाद वे उसकी मदद के लिए आए और उसे पुलिस के पास लेकर आ गए। पहले खुद को बताया था नाबालिग सोशल मीडिया पर दिए बयान में लड़की पहले खुद को नाबालिग बता रही थी और ये आरोप लगाए थे कि गांव की तीनों महिलाएं उसे जबरदस्ती लेकर आए थे और कहा, उसे बहू बनाकर रखने की कहकर उसे यहां लाई थी। ये भी कहा कि वे उसकी जबरदस्ती शादी करवाना चाहते थे। ऐसे में वह वहां से भाग निकली। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। परिजनों ने ले जाने से किया इन्कार पुलिस के अनुसार, लड़की के बयान दर्ज करने के बाद उसके भाई, जीजा व परिजनों से फोन से संपर्क किया गया था। उस समय परिजनों ने बताया कि उन्होंने उसको पहले घर से बेदखल किया है और उससे कोई नाता नहीं है। वे इसे नहीं ले जा सकते। महिलाओं ने बनाया गिरोह सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप बैनिवाल और ग्रामीणों के अनुसार, गांव में कुछ महिलाओं ने गिरोह बनाया हुआ है। वे नाबालिग या भोली-भोली लड़की व महिलाओं की शादी करवाने का काम करते हैं। पहले भी उनकी शिकायतें मिली है और उस समय महिलाएं लोक-लज्जा के कारण बोल नहीं सकी। पड़ोस वालों की उस पर नजर थी। अब ये लड़की उनके घर से आते दिखी तो सभी ने उसे रोक लिया। तब से महिलाएं गांव से भाग गई। लड़की के पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराए है। लड़की ने सुरक्षित जगह पहुंचाने की मांग : थाना प्रभारी ओढा थाना प्रभारी पवन कुमार के अनुसार, लड़की के लीगल बयान दर्ज कर लिए गए हैं और लड़की ने सुरक्षित जगह पहुंचाने की मांग की थी। उसे बाद में सखी वन स्टॉप में पहुंचा दिया था। किसी पर आरोप नहीं है। मामले में जांच जारी है। गांव की महिलाओं के गिरोह के बारे में सूचना मिली है। उनके खिलाफ कोई शिकायत आएगी तो कार्रवाई करेंगे।
Source link
