spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब- साइकिल सवार को ट्रैक्टर से कुचलने का VIDEO:रेत-बजरी लादकर आया, सड़क किनारे आकर टक्कर मारी; ड्राइवर ने ब्रेक भी नहीं लगाए




होशियारपुर में सोमवार सुबह रेत-बजरी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क किनारे चल रहे एक साइकिल सवार को कुचल डाला। ट्रैक्टर-ट्रॉली के तीनों पहिए साइकिल सवार व्यक्ति के ऊपर से गुजर गए। अंत में ट्रॉली के पीछे के पहियों में साइकिल फंसी रह गई। थोड़ा आगे जाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली रुक गई और उसका मौका देखकर फौरन उसका ड्राइवर मौके से भाग गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मृतक की पहचान गढ़शंकर में संतोख नगर के रहने वाले कश्मीरी लाल के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और ड्राइवर की तलाश में छापे मारने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने व्यक्ति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। लोगों के आने से पहले भागा ड्राइवर जानकारी के अनुसार, यह घटना होशियारपुर के गढ़शंकर-नंगल मुख्य मार्ग पर हुई। लोगों ने बताया कि कश्मीरी लाल अपनी साइकिल पर सवार होकर नंगल रोड से शहर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली उन्हें कुचलते हुए निकल गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कश्मीरी लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जब लोग उनकी मदद के लिए आने लगे, उससे पहले मौका देखकर ट्रैक्टर का ड्राइवर मौके से भाग निकला। ट्रैक्टर की ट्रॉली में रेत-बजरी भरा हुआ था। दुर्घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थाना गढ़शंकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर और ट्रॉली को कब्जे में लिया। उस पर कोई नंबर नहीं था, इसलिए ट्रैक्टर के मालिक का अभी तक पता नहीं चल सका है। वहीं, कश्मीरी लाल के शव को अस्पताल भिजवा दिया। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में क्या दिख रहा… घटना के बाद लोगों में आक्रोश सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि इस रोड पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन से कई बार शिकायत की गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… अमृतसर में थार में सीटबेल्ट बंधी व्यक्ति की लाश मिली, पुलिस शव समेत गाड़ी ले गई अमृतसर में सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी काले रंग की थार गाड़ी से एक व्यक्ति की लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई। यह गाड़ी बीती रात से ही यहां खड़ी थी। जब लोगों को गाड़ी संदिग्ध लगी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles