प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से ठीक पहले शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। धमकी भरा संदेश मिलने के बाद पूरे सचिवालय परिसर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। कंट्रोल रूम को धमकी मिलने के तुरंत बाद पूरे सचिवालय परिसर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब स्क्वॉड), डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर सचिवालय की इमारत को खाली करवाकर पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी गई। अब पढ़ें क्या लिखा है संदेश में: – हरियाणा, खालिस्तान बनेगा।
हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय में दोपहर 1:11 बजे।
हरियाणा सचिवालय में दोपहर 2:11 बजे।
प्रधानमंत्री मोदी पर IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से हमला।
जींद में सुबह 9:11 बजे।
हरियाणा के स्कूलों में सुबह 11:11 बजे।
अपने बच्चे बचाओ
खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं है।
मोदी हिंदू आतंकवादी
दुश्मन है खालिस्तान और सिखों का
सिख किसानों का, पंजाब का दिलजीत दोसांझ की सतलुज पर रोक लगाई है। आज दिलजीत भाई के नाम पर मोदी धमाके में मारकर शहीद खालड़ा का बदला
25 हजार खालिसतान सिखों का बदला खालिस्तान नेशनल आर्मी
इंजीनियर गुरांख सिंह
रुकन शाहवाला
डॉ गुरनिरवैर सिंह
खान राजदा PM मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई। सचिवालय के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही आसपास के इलाकों में भी निगरानी तेज कर दी गई है। बम की धमकी वाले संदेश की गंभीरता से जांच पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कंट्रोल रूम को मिले बम की धमकी वाले संदेश की गंभीरता से जांच की जा रही है। संदेश किसने और कहां से भेजा, इसका पता लगाने के लिए साइबर और तकनीकी टीमों को लगाया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी फिलहाल पूरे सचिवालय परिसर की गहन तलाशी जारी है। अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। कल भी आई थी धमकी भरी कॉल 16 जुलाई को भी पुलिस कंट्रोल रूम में एक धमकी भरी कॉल आई थी, जिसमें कहा गया था कि “जहां भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम है, वहां बम रखा गया है।” सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम स्थल पीईसी कैंपस की गहन तलाशी ली थी। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब का आदी है और उसने नशे की हालत में यह फर्जी कॉल की थी। आज उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
Source link
