Related Posts

पंजाब-लखनऊ IPLदेखने पहुंचे G-खान और सोनम:एक्ट्रेस बाजवा बोली-आपसे मेरे को बात नहीं करनी,सिंगर बोले-मुम्बई जाकर आप भूल जाते




न्यू चंडीगढ़ में हुए IPL मैच में पंजाब ने लखनऊ को हरा दिया है। मैच को देखने पंजाबी सिंगर G खान और एक्ट्रेस सोनम बाजवा भी पहुंची। दोनों में मजाकिया अंदाज में कमेंट्स भी हुए क्योंकि अक्सर G खान सोनम बाजवा का नाम लेकर अपने शो या सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ मजाकिया अंदाज में टिप्पणियां करते रहते है। बीती रात भी G खान ने अपने मोबाइल से अचानक एक्ट्रेस सोनम बाजवा के साथ वीडियो शूट कर दिया। खान ने जब वीडियो बनाया तो सोनम ने उन्हें कह दिया कि मैंने आपसे बात नहीं करनी। दोनों मजाकियां अंदाज में बातचीत हुई जिसकी वीडियो दोनों कलाकारों के फेन्स वायरल कर रहे है। अब पढ़िए दोनों में मैच दौरान क्या हुई बातचीत
G खान-हांजी किवे हो सोनम बाजवा-मोबाइल के सामने हाथ हिलाते हुए, मैं तुहाड्डे नाल गल्ल नहीं करनी,प्लीज,तुसी केहा ना, सोनम बाजवा नाल गल्ल नहीं करनी। G खान-तुस्सी बम्बें जा के भूल गए सी,तां करके छेड़या तुहानू सोनम बाजवा-मैं तां हमेशा याद करती है। G खान-आ गए ना फेर पंजाब नू, थेक्यू दो महीने G-खान के शो में पहले लगे थे सोनम बाजवा के नारे दो महीने पहले CT यूनिवर्सिटी में हुए एक स्टेज शो के दौरान पंजाबी सिंगर जी खान जब स्टेज पर आए तो फिर से फेंस ने सोनम बाजवा का नाम लेकर चिल्लाना शुरू कर दिया। इस बार G-खान ने सोनम बाजवा की तारीफ नहीं की बल्कि कह दिया कि वो टाइम बीत गया। सिंगर की इस बात से उनके फैंस एक बार तो साइलेंट हो गए थे लेकिन जब उसने कहा कि अब नई अपेडट दूंगा तो फैंस ने फिर से हूटिंग करनी शुरू कर दी। सिंगर ने आगे कहा कि इस बार तुमको जो नई अपडेट दूंगा वो पक्की मोहर लगाकर दूंगा। नहीं तो नहीं दूंगा। देखते रहो, आप लोग खुश हो जाओगे। आप कहोगे के क्या काला सा बड़ी सुंदर पटा गया। फैंस ने उनसे फिर सोनम बाजवा के लिए गाना गाने की फरमाइश की तो जी खान ने कह दिया कि चलो सोनम बाजवा के लिए गाना गा लेते हैं। उसके बाद जी खान ने सोमन बाजवा के लिए दो गल्लां करिये गीत की ये लाइनें गाई थी। 8 दिन पहले बोले खान-कोई सोनम बाजवा, न कोई नीरू बाजवा साडे कोले एक बहुत सोहणी आ चुकी
जी खान पहले सोनम बाजवा के गुण गाते रहते थे, लेकिन अब वो लगातार लाइव शो के दौरान सोनम बाजवा को बीता हुआ वक्त बताने की कोशिश करते हैं। हाल ही में उन्होंने हिमाचल प्रदेश के ऊना में आयोजित हरोली उत्सव के दौरान फिर से सोनम बाजवा को लेकर तंज कसा। जी खान ने कहा था कि न कोई सोनम बाजवा, न कोई नीरू बाजवा साडे कोले एक बहुत सोहणी आ चुकी है। उन्होंने कहा कि अब वो प्यार के मामले में सिर्फ एक पर फोकस करेंगे और इधर-उधर नहीं देखेंगे। जी खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा थी। फैंस फिर से उनका नाम सोनम बाजवा से जोड़ने लगे हैं। जी खान इस तरह की हरकतें बार-बार कर रहे हैं, लेकिन सोमन बाजवा की तरफ से बीती रात IPL मैच दौरान पहली बार जवाब आया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें