spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब में BJP संगठनात्मक ढांचे को करेगी मजबूत:प्रधान ढिल्लों ने नड्डा-शेखावत से की मुलाकात; गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में टेका माथा




पंजाब बीजेपी की कमान संभालने के बाद वरिष्ठ नेता केवल सिंह ढिल्लों इन दिनों दिल्ली के दौरे पर हैं। संगठन को मजबूत करने और पंजाब के हक की आवाज बुलंद करने के मकसद से ढिल्लों ने दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व और केंद्रीय मंत्रियों से बैक-टू-बैक कई महत्वपूर्ण मुलाकातें की हैं। इस दौरान उन्होंने पंजाब के विकास से लेकर सिखों की भावनाओं और न्याय से जुड़े कई गंभीर मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाया। जेपी नड्डा से मुलाकात: पंजाब के सियासी समीकरणों और संगठन पर हुई चर्चा दौरे के सबसे अहम पड़ाव में पंजाब बीजेपी प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता जे.पी. नड्डा से विशेष मुलाकात की। बैठक बेहद सकारात्मक रही, जिसमें पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालातों और सूबे के विकास पर विस्तार से बात हुई। दोनों नेताओं के बीच पंजाब में बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने को लेकर रणनीति तैयार की गई। 1984 दंगा पीड़ितों को नौकरी: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का जताया आभार केवल सिंह ढिल्लों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भी एक शिष्टाचार मुलाकात की। सीएम गुप्ता ने ढिल्लों को पंजाब बीजेपी अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। ढिल्लों ने 1984 के सिख दंगा पीड़ित परिवारों को सरकारी नौकरियां देने और इसके नियमों को सरल बनाने के ऐतिहासिक फैसले के लिए दिल्ली सरकार का दिल से आभार व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री शेखावत और महासचिव दुष्यंत गौतम से मिला मार्गदर्शन केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की तस्वीरों को साझा करते हुए ढिल्लों ने कहा कि शेखावत जी की सादगी और देश के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणा देता है। केंद्रीय मंत्री ने ढिल्लों को पंजाब में पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही, उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम से भी मुलाकात कर संगठन को धार देने के लिए उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन लिया। ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर कांग्रेस को घेरा; गुरुघर में टेका मत्था दिल्ली दौरे के दौरान केवल सिंह ढिल्लों ने सिखों के सर्वोच्च धार्मिक स्थल ‘श्री अकाल तख्त साहिब’ पर हुए हमले की बरसी पर कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, आज का दिन सिख इतिहास का वो बेहद दर्दनाक पन्ना है, जब तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने हमारे पवित्र स्थान पर हमला किया था। कौम की आस्था को पहुंची इस गहरी ठेस को सिख कभी भूल नहीं सकते। इस भावुक मौके पर पंजाब बीजेपी प्रधान ने दिल्ली के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में माथा टेका। उन्होंने गुरु चरणों में हाजिरी लगाकर पंजाब की खुशहाली, सरबत्त दे भले’ (सबके भले) और सिख कौम की चढ़ती कला के लिए अरदास की।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles