spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब में पेड़ टूटने से डेयरी संचालक की मौत:12 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, चंडीगढ़ में छाएंगे बादल; तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी




पंजाब के 12 जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश, आसमानी बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। जबकि चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। यह स्थिति तीन दिन रहेगी। पंजाब में अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि हुई है। अब यह सामान्य तापमान से 2.5 डिग्री अधिक हो गया है। बठिंडा में 42.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक आज अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, आसमानी बिजली तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। रविवार रात चंडीगढ़ के साथ मोहाली, जालंधर और लुधियाना में बारिश हुई है। आंधी भी चली। वहीं फाजिल्का के अबोहर तेज आंधी के कारण पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से डेयरी संचालक की मौत हो गई। हादसा कंधवाला रोड पर नहर के पास हुआ। मृतक की पहचान तारा एस्टेट निवासी 40 वर्षीय दविंद्र कुमार के रूप में हुई है। दविंद्र कुमार ढाणी विशेषरनाथ में अपना डेयरी फार्म चलाता था। वह रविवार को भी अपने फार्म से दूध लेकर शहर में विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करने जा रहा था। बिजली की मांग 13770 मेगावाट दर्ज
पंजाब में गर्मी बढ़ने से बिजली की मांग बढ़ी है। रविवार को अधिकतम डिमांड 13770 मेगावाट दर्ज की गई। इस दौरान राज्य ने केंद्र से 7300 मेगावाट बिजली ली, जबकि राज्य का कुल बिजली उत्पादन 2600 मेगावाट दर्ज किया गया है। पौने सात बजे तक बिजली की मांग 13770 मेगावाट पर पहुंच गई। थर्मन प्लांट की छह यूनिट बंद
इस समय तलवंडी साबो की चार यूनिट में से एक यूनिट बंद है, लहरा मोहब्बत की चार यूनिट बंद हैं, जबकि गोइंदवाल में एक यूनिट बंद है। वहीं, राजपुरा के थर्मल प्लांट की दोनों यूनिटें आधी क्षमता पर और तलवंडी साबो की तीनों यूनिटें आधी क्षमता से चल रही हैं। जून में 28% कम बारिश दर्ज
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 1 जून से 21 जून तक पंजाब में औसतन 21.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य 30.4 मिमी के मुकाबले 28 प्रतिशत कम है। इस दौरान नवांशहर में सबसे अधिक 71.5 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 45 प्रतिशत अधिक है। इसके बाद लुधियाना में 44.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 41 प्रतिशत ज्यादा है। तरनतारन में 21.9 मिमी बारिश के साथ सामान्य से 53 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई, जबकि अमृतसर में 33.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 26 प्रतिशत अधिक है। बरनाला में केवल 4.8 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 85 प्रतिशत कम है। होशियारपुर में 11.2 मिमी बारिश के साथ 71 प्रतिशत की कमी रही। संगरूर में 10.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 66 प्रतिशत कम है। इसी तरह एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में 20.4 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 61 प्रतिशत कम है। तापमान गिरने की संभावना
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि 24 जून तक पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles