![]()
पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी का कहर जारी है। दिन का तापमान पहली बार 42.9 डिग्री तक पहुंचा है। हालांकि आज (23 अप्रैल को) मौसम ड्राई रहेगा। किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है, जबकि भीषण गर्मी रहेगी। फिर 24 और 25 अप्रैल को लगातार दोनों दिन हीटवेव का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। 26 से 28 अप्रैल तक बिजली चमकने और आंधी का अलर्ट है। जबक पिछले कल की तुलना में तापमान में 1.0 की वृद्धि हुई है। यह सामान्य से 3.1 डिग्री पहुंच गया है। फरीदकोट में 42.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। पहाड़ों पर पहुंचेगा पश्चिमी विक्षोभ मौसम विभाग के मुताबिक आज पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ पहुंचेगा। हालांकि यह इतना मजबूत नहीं है। दूसरे, दिन में गर्म हवाएं चलेंगी। लेकिन 25 अप्रैल से मौसम बदलेगा। इस दौरान धूल भरी आंधी और कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। ऐसे में गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। 23 जगह का तापमान 35 डिग्री से अधिक 19 जगहों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ज्यादा रहा, जबकि 5 जगहों पर तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया है। इस दौरान चंडीगढ़ में 39.3 डिग्री, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 38.4 डिग्री, अमृतसर में 39.0 डिग्री, लुधियाना में 40.0 डिग्री, पटियाला में 40.4 डिग्री, पठानकोट में 38.2 डिग्री, बठिंडा में 41.0 डिग्री, फरीदकोट में 35.0 डिग्री और गुरदासपुर में 39.0 डिग्री दर्ज किया गया। बलोवाल सौंखड़ी (नवांशहर) में 38.5 डिग्री, बठिंडा एयरपोर्ट पर 42.8 डिग्री और फरीदकोट (AWS) में सबसे ज्यादा 42.9 डिग्री तापमान रहा। इसके अलावा अबोहर (फाजिल्का) में 39.5 डिग्री, होशियारपुर में 37.8 डिग्री, शालेरन में 37.1 डिग्री, पठानकोट (KVK) में 37.2 डिग्री, थीन डैम में 37.0 डिग्री, पटियाला (AWS) में 38.4 डिग्री, रोपड़ में 37.9 डिग्री और भाखड़ा डैम (रूपनगर) में 40.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इस बार अप्रैल में गर्मी बहुत अधिक पड़ रही है। आइए इसकी तीन वजह जानते हैं पश्चिमी विक्षोभ की कमी
आमतौर पर अप्रैल में पहाड़ों की तरफ से बादल और ठंडी हवाएं आती हैं, जिससे मौसम थोड़ा ठंडा रहता है। लेकिन इस बार ये सिस्टम कम आए, इसलिए आसमान साफ रहा और धूप सीधी जमीन पर पड़ी, जिससे गर्मी ज्यादा बढ़ गई। एंटी-साइक्लोन
राजस्थान के ऊपर ऐसा सिस्टम बना हुआ है, जो हवा को नीचे दबाता है। इससे बादल नहीं बन पाते और मौसम साफ रहता है। साफ आसमान मतलब ज्यादा धूप और ज्यादा गर्मी। पाकिस्तान की तरफ से गर्म हवाएं
थार रेगिस्तान और पाकिस्तान की तरफ से बहुत गर्म और सूखी हवाएं आ रही हैं। ये हवाएं सीधे पंजाब-हरियाणा तक पहुंच रही हैं, जिससे तापमान और बढ़ गया है और लू जैसी स्थिति बन गई है। 26 से 28 में बारिश की संभावना मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक 26 से 28 तारीख तक राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। 24 और 25 तारीख को राज्य में कुछ स्थानों पर हीटवेव (लू) की स्थिति रहने की संभावना है। 26, 27 और 28 तारीख को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
Source link
पंजाब में तापमान 42.9 डिग्री पहुंचा:आज भी तेज धूप, मौसम रहेगा ड्राई; गर्म हवाएं चलेंगी, 26 से बारिश की संभावना







