spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब में डबल मर्डर:दामाद ने ससुर-साले को गोलियां मारीं; बेटी ने दोनों को फोन कर पटियाला से संगरूर बुलाया था




संगरूर में ससुर और साले की दामाद ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह बेटी के घर झगड़ा सुलझाने के लिए आए थे। यहां बातचीत के दौरान विवाद और बढ़ गया, जिसके कारण दामाद ने गुस्से में आकर दोनों पर फायरिंग कर दी। गोली गलते ही दोनों जमीन पर गिर पड़े, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। मृतकों की पहचान ससुर लखबीर सिंह व साले जगसीर सिंह के नाम से हुई है। जबकि आरोपी गुरविंदर सिंह है। एसएचओ मेजर सिंह ने बताया कि गुरविंदर सिंह और उसकी पत्नी के बीच लड़ाई हुई तो उसकी पत्नी ने अपने पिता व भाई को बुलाया। दोनों आरोपी गुरविंदर सिंह के घर पहुंचे और उसे समझाने लगे। इसी बीच दोनों पक्षों में बहस हुई। फिलहाल दोनों के शवों को सरकारी अस्पताल में भेजा, जहां उनका पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। काफी समय से हो रहा था दोनों में विवाद थाना दिबड़ा पुलिस के मुताबिक, पटियाला जिले के गांव बसी रसोली के रहने वाले लखबीर सिंह ने अपनी बेटी वीरपाल कौर का विवाह शादीहरी के गुरविंदर सिंह से बड़े चाव से किया था। लेकिन शादी के बाद से ही घर में खुशियों की जगह क्लेश ने ले ली थी। पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार रात को जब विवाद ज्यादा बढ़ा, तो लखबीर सिंह अपने बेटे जगसीर सिंह को साथ लेकर बेटी के ससुराल पहुंचे। मकसद था कि दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवा दिया जाए। लेकिन बातचीत के दौरान दामाद गुरविंदर सिंह भड़क गया और उसने आव देखा न ताव, घर में रखी पिस्टल निकालकर दोनों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद मौके पर दम तोड़ा पुलिस के मुताबिक गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लहूलुहान हालत में पिता-पुत्र को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, घाव इतने गहरे थे और खून इतना बह चुका था कि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर बुलाई फॉरेंसिक टीम हत्या के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस ने क्राइम एरिया को सील किया और तुरंत फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने क्राइम स्पॉट से सबूत हासिल किए हैं। थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है कि आरोपी कहां भागा है। आरोपी के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles