spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब मां-बेटी सत्कार योजना- 1 अगस्त को खातों में रुपए:चेयरमैन बोले: देर से कार्ड बनवाने वालों को जुलाई से सितंबर तक एक साथ पेमेंट




पंजाब की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें समाज में उचित सम्मान दिलाने के वादे पर मुहर लगाते हुए मान सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। पंजाब वाटर रिसोर्स मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन रणजीत सिंह चीमा ने ऐलान किया है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रही महत्वाकांक्षी ‘मां-बेटी सत्कार योजना’ के तहत 1 अगस्त को योग्य महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में फिर से सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी। चेयरमैन चीमा ने इस योजना को पूरे देश में अपने आप में एक अनूठी पहल बताया। उन्होंने कहा कि 1 अगस्त की सुबह पंजाब की हजारों महिलाओं के मोबाइल फोन पर बैंक खातों में पैसे जमा होने का मैसेज आएगा, जो उनके लिए एक बड़ी आर्थिक राहत साबित होगा। देर से कार्ड बनवाने वालों को भी मिलेगी पूरी सौगात प्रशासन ने उन माताओं और बहनों की चिंताओं को भी दूर कर दिया है, जिन्होंने किसी कारणवश योजना का कार्ड बनवाने में देरी की है। चेयरमैन चीमा ने स्पष्ट किया कि जिन महिलाओं का पंजीकरण जुलाई महीने में हुआ है, उन्हें घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। सरकार ने फैसला किया है कि ऐसे नए लाभार्थियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर तीनों महीनों की सहायता राशि एकमुश्त 1 अगस्त को ही उनके खातों में भेज दी जाएगी। कोई भी योग्य महिला नहीं रहेगी वंचित इस अवसर पर चीमा ने यह भी जानकारी दी कि राज्य भर में ‘मां-बेटी सत्कार योजना’ के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया अभी भी जोर-शोर से जारी है। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई भी योग्य लाभार्थी इस लाभ से वंचित न रहे। पंजाब सरकार चुनाव के दौरान किए गए अपने हर वादे को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
यह योजना सिर्फ आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि आधी आबादी के आत्मसम्मान को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास मानी जा रही है। सरकार का दावा है कि जनहित में लागू की जा रही ये नीतियां हर वर्ग की भलाई सुनिश्चित कर रही हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles