spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब पुलिस बनकर ठगने वाला गैंग पकड़ा:नकली वर्दी, हथकड़ी, बेल्ट मिले; रुपए डबल करने का झांसा देकर ठगी करते, राजस्थान की महिला ने पोल खोली




फाजिल्का के अबोहर में शुक्रवार शाम को पुलिस ने फर्जी पुलिस गिरोह का पर्दाफाश कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह रुपए दोगुना करने का लालच देकर लोगों को फंसाते थे। इसके बाद तांत्रिक क्रिया करवाते। इसी दौरान फर्जी पुलिस बने गिरोह के सदस्य रेड मारकर तांत्रिक को गिरफ्तार करते और लोगों के पैसे भी जब्त कर लेते थे। इस फर्जी रेड में पीड़ित अपनी शिकायत किसी से कर नहीं पाते थे। इसी का फायदा उठाकर यह गिरोह करीब 7 घटनाओं को अंजाम दे चुका था। अंतिम पीड़ित राजस्थान से आए, जिनसे करीब 6 लाख रुपए ठग जाने के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी। थाना नंबर-1 के प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से नकली वर्दी, ह​थकड़ी, बेल्ट आदि सामान बरामद हुआ है। इस गिरोह में शामिल एक महिला समेत कुल 8 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोमा राम, करनैल सिंह, हरप्रीत सिंह और राजवीर सिंह के रूप में हुई है। वहीं, सराभा नगर में रहने वाले सतनाम सिंह की पत्नी निम्मो, मलोट मंडी का निवासी बंटी समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। ऐसे देते थे वारदात को अंजाम पिछले महीने की वारदात के बाद निशाने पर आए पुलिस के मुताबिक, 17 मई को राजस्थान के लूनकरणसर की रहने वाली महिला सुमन रानी पत्नी प्रेम कुमार अपने पैसे डबल करवाने के लालच में अबोहर आई। गिरोह का नेटवर्क राजस्थान और हरियाणा में भी फैला हुआ है, जो लोगों को फंसाकर अबोहर भेजता है। यह महिला भी लालच में आकर फाजिल्का पहुंची थी। यहां आते ही गिरोह के सदस्यों ने महिला से 93 हजार रुपए ले लिए। महिला ने पूरी रकम ठगों के खाते में डाली। उसे विश्वास दिलाया गया कि उसके पैसे जल्द ही डबल हो जाएंगे। इसके कुछ दिन बाद महिला को फोन पर सूचना दी गई कि तुम्हारे पैसे डबल हो गए हैं। और भी करवाने हैं तो पैसे लेकर आ जाओ। महिला ठगों की बताई जगह अबोहर की दाना मंडी पहुंच गई। वह अपने साथ 5 लाख रुपए कैश लेकर आई थी। दाना मंडी स्थित एक घर में महिला से 5 लाख रुपए सामने रखवा लिए गए। इसी दौरान गिरोह के नकली पुलिस बने सदस्यों ने रेड मारी और सारे सामान के साथ 5 लाख रुपए भी जब्त कर ले गए। इस घटना पर महिला को शक हुआ तो उसने पुलिस को शिकायत दी। 3 राज्यों में फैला था नेटवर्क पुलिस जांच में इस गिरोह की कार्यप्रणाली को लेकर बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह सिर्फ पंजाब तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके तार पड़ोसी राज्यों हरियाणा और राजस्थान से भी जुड़े हुए थे। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह ने इन राज्यों में भी ठगी की कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ कर रही है, जिससे गिरोह के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी और अन्य मामलों के खुलासे की उम्मीद है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles