spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Punjab tourist fined sunroof photography viral video police Manali


मनाली में सनरूफ से बाहर निकलकर सेल्फी लेता टूरिस्ट।

हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल मनाली में पंजाब के एक टूरिस्ट को चलती गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलकर सेल्फी लेना महंगा पड़ गया। मनाली पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने पर टूरिस्ट व्हीकल का 3500 रुपए का चालान काट दिया।

.

पुलिस ने ये एक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर लिया। वीडियो में मनाली-पतलीकूहल मार्ग के बीच 15 मील के पास एक टूरिस्ट गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलकर सेल्फी लेता दिखता है। वो काफी दूर तक ऐसे ही सनरूफ से बाहर रहता है।

टूरिस्ट के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए शुक्रवार शाम पौने छह बजे के करीब वाहन मालिक का ऑनलाइन चालान कर दिया।

सनरूफ से बाहर निकलते और चालान कॉपी की PHOTO…

मनाली में सनरूफ से बाहर निकलकर सेल्फी लेते हुए टूरिस्ट।

मनाली में सनरूफ से बाहर निकलकर सेल्फी लेते हुए टूरिस्ट।

टूरिस्ट को ऑनलाइन भेजे गए चालान की कॉपी।

टूरिस्ट को ऑनलाइन भेजे गए चालान की कॉपी।

चालान काटने पर क्या बोले DSP…

पंजाब के फाजिल्का का रहने वाला था कार ड्राइवर

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि वाहन नंबर PB-15-Z-0878 के मालिक राहुल सोनी की गाड़ी का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया है। राहुल सोनी पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर, छोटी पौड़ी स्ट्रीट नंबर-15 के निवासी हैं।

DSP बोले- ट्रैफिक नियमों का पालन करें

डीएसपी शर्मा ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत वाहन पर जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि आजकल कई पर्यटक चलती गाड़ी से बाहर निकलकर वीडियो और रील बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोग सुरक्षा नियमों और कानूनी प्रावधानों की अनदेखी करते हैं, जो खतरनाक हो सकता है। उन्होंने सभी पर्यटकों से यातायात नियमों का पालन करने और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की है।

पहाड़ों पर आए दिन इस तरह के वीडियो वायरल

बता दें कि मंडी-मनाली और रोहतांग मार्ग पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें कुछ पर्यटक सनरूफ और गाड़ी की खिड़कियों से बाहर निकलकर अपनी जान जोखिम में डालते नजर आते हैं। पुलिस भी ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई कर रही है।

मनाली में 9 जून को गाड़ी के सनरूफ और विडों से बाहर निकले बच्चे।

मनाली में 9 जून को गाड़ी के सनरूफ और विडों से बाहर निकले बच्चे।

UP के टूरिस्टों का भी 3500 रुपए का चालान

मनाली में ही 10 जून को उत्तर प्रदेश के टूरिस्टों की गाड़ी का भी 3500 रुपए का चालान कटा था। तब UP11CU1100 नंबर की गाड़ी में एक दो नहीं बल्कि पांच बच्चे गाड़ी के सनरूफ और खिड़की से बाहर निकले दिखाई दे रहे थे।

यह दृश्य न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन था, बल्कि पहाड़ी सड़कों पर गंभीर हादसे का कारण भी बन सकता था। वहां मौजूद किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इस पर भी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यूपी के सहारनपुर निवासी अनिल कुमार की गाड़ी का चालान काटा।

सनरूफ से बाहर निकलने पर इस कारण कटता है चालान

चलती गाड़ी के सनरूफ से शरीर बाहर निकालना मोटर वाहन नियमों के तहत सुरक्षित नहीं है। सनरूफ का इस्तेमाल वाहन के अंदर हवा और रोशनी के लिए किया जाता है, न कि चलते वाहन में खड़े होने या बाहर निकलने के लिए। चलती गाड़ी में सनरूफ से बाहर निकलना लापरवाही और खतरनाक तरीके से यात्रा करना माना जा सकता है। ऐसे मामलों में पुलिस आमतौर पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत डेंजरस ड्राइविंग की कार्रवाई करती है।

—————-

यह भी पढ़ें- शिमला रिज पर बीयर पीते पकड़े टूरिस्ट, VIDEO:पुलिस ने नियमों का पाठ पढ़ाया, चेतावनी देकर छोड़ा; सार्वजनिक स्थानों पर बैन है ड्रिंकिंग-स्मोकिंग

शिमला के ऐतिहासिक रिज पर दो पर्यटक खुलेआम बीयर पीते हुए पकड़े गए। इसका वीडियो आज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पर्यटक सार्वजनिक स्थान पर बीयर पीते नजर आ रहे हैं। मामला वीरवार देर शाम का है। पूरी खबर पढ़ें….

—————–

मनाली में टूरिस्टों पर एक्शन, पुलिस ने चालान काटे:इनमें पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ के टूरिस्ट भी; नदी में सेल्फी को लेकर एडवाइजरी जारी

पहाड़ों पर घूमने आने वाले टूरिस्टों से हिमाचल पुलिस ने नदी में नहीं उतरने की अपील की है। प्री-मानसून की बारिश और ग्लेशियर पिघलने से नदियों का वाटर लेवल तेजी से बढ़ रहा है। मानसून के खतरे को देखते हुए बांधों से भी निरंतर पानी छोड़ा जा रहा है। फिर भी कई टूरिस्ट अपनी जान जोखिम में डालकर नदियों में उतर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें….



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles