spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब चुनाव का बिगुल फूंकेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष:20 से 22 जून तक नितिन नबीन का दौरा प्रस्तावित; गोल्डन टेंपल में होंगे नतमस्तक




पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अभी से अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के दौरों का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आगामी 20 से 22 जून तक पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का यह पहला पंजाब दौरा है।आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बेहद अहम माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार नितिन नबीन पंजाब दौरे की शुरुआत दरबार साहिब में माथा टेकने के साथ करेंगे। हालांकि, पार्टी नेताओं का कहना है कि यह दौरा अभी प्रस्तावित है और इसकी रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गोल्डन टेंपल, दुर्ग्याणा मंदिर, जलियांवाला बाग भी जाएंगे जानकारी के मुताबिक, नितिन नबीन अपने पंजाब दौरे की शुरुआत गुरु नगरी अमृतसर से करेंगे। 20 जून को अमृतसर पहुंचने के बाद वे सबसे पहले गोल्डन टेंपल (दरबार साहिब) में नतमस्तक होंगे और गुरु घर का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद वे दुर्ग्याणा मंदिर और जलियांवाला बाग जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित कर सकते हैं। धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने के बाद वे पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे। अलग-अलग शहरों में होंगे बड़े कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पंजाब चुनावों की तैयारी के लिए अलग-अलग जिलों में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कोर ग्रुप के सदस्यों और जिला अध्यक्षों के साथ रणनीति बैठकें होंगी। पार्टी के वोट बैंक को मजबूत करने के लिए वे स्थानीय व्यापारियों, किसानों और प्रबुद्ध नागरिकों से भी संवाद कर सकते हैं। केवल सिंह ढिल्लों की रणनीति आई काम दरअसल, हाल ही में पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने दिल्ली का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद ढिल्लों ने संकेत दिए थे कि पंजाब में भाजपा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए केंद्रीय आलाकमान पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने दावा किया था कि जल्द ही केंद्रीय नेताओं और राष्ट्रीय पदाधिकारियों के पंजाब दौरे शुरू होंगे, जो 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद करेंगे। नितिन नबीन का यह दौरा इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। दौरा प्रस्तावित है, कार्यक्रम आएगा तो करेंगे शेयर भाजपा के मीडिया प्रभारी विनीत जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा प्रस्तावित है। अभी दौरा फाइनल नहीं हुआ है। जैसे ही पूरा शेड्यूल और कार्यक्रम फाइनल हो जाएगा, उसकी आधिकारिक जानकारी मीडिया के साथ साझा कर दी जाएगी।”



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles