spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब-चंडीगढ़ में फिर बढ़ी गर्मी:तापमान में एक दिन में 5.4 डिग्री की बढ़ोतरी, आज 6 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट




पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश का दौर थमते ही गर्मी फिर बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि इसके बावजूद तापमान अभी भी सामान्य से 2.2 डिग्री कम बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान पटियाला में 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकांश जिलों का तापमान 33.9 से 38.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, आज कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में यह संभावना जताई गई है उनमें फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बरनाला, मानसा और बठिंडा शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश सभी जगह नहीं, बल्कि छिटपुट क्षेत्रों में हो सकती है। दो से तीन दिन धूल भरी आंधी चलेगी मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों तक पंजाब में किसी बड़े मौसम तंत्र के सक्रिय न होने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कमजोर रहने के कारण ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा। हालांकि साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के प्रभाव से कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। ऐसी गतिविधियां मुख्य रूप से दोपहर बाद, शाम या सुबह के समय देखने को मिल सकती हैं और इनका असर सीमित क्षेत्रों तक ही रहेगा। गर्मी बढ़ने के 2 बड़े असर जून की शुरूआत में सामान्य से अधिक बारिश भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की 14 जून की रिपोर्ट के अनुसार, जून महीने के दौरान अब तक सामान्य से 17 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। 1 से 14 जून के बीच राज्य में औसतन 18.9 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 16.2 मिमी रहती है। इससे साफ है कि जून की शुरुआत में राज्य में कुल बारिश सामान्य से अधिक रही है। 14 जून को पंजाब के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई और राज्य की औसत बारिश 0.7 मिमी रही। सबसे अधिक 30 मिमी (3 सेंटीमीटर) बारिश जालंधर के आदमपुर आईएएफ में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा रूपनगर में 1.5 मिमी और एसबीएस नगर (नवांशहर) में 2.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिला स्तर पर देखें तो एसबीएस नगर में 71.5 मिमी, लुधियाना में 38.7 मिमी, गुरदासपुर में 33.6 मिमी बारिश हुई, जो इन जिलों में सामान्य से काफी अधिक है। वहीं अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर, लुधियाना, एसबीएस नगर और तरनतारन में भी सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। दूसरी ओर कुछ जिलों में बारिश की कमी बनी हुई है। बरनाला में केवल 4.8 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 69 प्रतिशत कम है। इसके अलावा होशियारपुर में 56 प्रतिशत, संगरूर में 46 प्रतिशत, रूपनगर में 37 प्रतिशत और मोहाली में 36 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई। कुल मिलाकर राज्य में बारिश का स्तर सामान्य से ऊपर है, लेकिन कुछ जिलों में अभी भी बाारिश की कमी बनी हुई है। 6 डिग्री तक और तापमान बढ़ सकता मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार, पंजाब में 18 जून तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 19 और 20 जून को राज्य के कई इलाकों में बारिश का दायरा बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने के आसार हैं, जिससे गर्मी और उमस बढ़ सकती है। साथ ही आज तथा 19 और 20 जून को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 30 जून से 5 जुलाई के बीच आ सकता मानसून भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब में मानसून के पहुंचने की सामान्य अवधि 30 जून से 8 जुलाई के बीच मानी जाती है। दक्षिणी पंजाब के बठिंडा, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का और फिरोजपुर जिलों में मानसून 30 जून से 5 जुलाई के बीच पहुंच सकता है। वहीं मध्य पंजाब के लुधियाना, पटियाला, संगरूर, बरनाला और मोगा में मानसून के 5 जुलाई के आसपास पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा उत्तरी और दोआबा क्षेत्र के अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर जिलों में मानसून 5 से 8 जुलाई के बीच दस्तक दे सकता है। मैप में दिखें कैसे आगे बढ़ रहा मानसून… तीन दिन ऐसे रहेगा मौसम



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles