spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब-चंडीगढ़ में आज और कल बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट:50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, तापमान सामान्य से नीचे




पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदला हुआ है। आज 7 अप्रैल और कल गरज-चमक के साथ आंधी और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस संबंधी मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई इलाकों में बारिश की संभावना भी है। वहीं, राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे है। सबसे अधिक तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया है। 13 जिलों में आंधी और ओलावृष्टि मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ों पर पहुंचने के बाद मौसम बदला है। लगभग सभी जिलों का मौसम इस दौरान प्रभावित होगा। 13 जिलों में ओलावृष्टि और आंधी, जबकि अन्य जिलों में सिर्फ आंधी और बिजली की संभावना है। इस दौरान नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में आंधी चलेगी। जबकि पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना भी है। इस तरह की मौसम की स्थिति बनी जम्मू-कश्मीर के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो ऊपर हवा में चक्रवात की तरह काम कर रहा है और मौसम बदल रहा है। 1.5 किमी ऊंचाई पर एक ट्रफ भी बना हुआ है, जिससे मौसम और प्रभावित हो रहा है। 11 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत में फिर से बारिश, आंधी और बादल बढ़ सकते हैं। इस दौरान फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि सीएम भगवंत मान पहले कह चुके है कि मौसम खराब होने की कई जगह फसलों का नुकसान हुआ है। इसके लिए हम गिरदावरी करवाएंगे। किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। दो दिन इस तरह का मौसम रहेगा मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने कहा कि राज्य में आज और कल कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। दोनों दिन 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। 7 को कई और 8 को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी, इसके बाद मौसम सूखा रहेगा। तापमान अगले 24 घंटे स्थिर रहेगा, फिर 48 घंटों में 4–5 डिग्री गिरावट और बाद में बढ़ोतरी होगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles