Related Posts

पंजाब-चंडीगढ़ में आंधी-बारिश की चेतावनी:तापमान 6.2 डिग्री तक गिरा; अब तक 3 मौतें, बिजली के 850 खंभे, 129 ट्रांसफार्मर टूटे




पंजाब में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राज्य के अधिकतम तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद यह सामान्य से 6.2 डिग्री नीचे पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, आज 13 जून को पंजाब के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, मानसा, रूपनगर और मोहाली में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस फरीदकोट में दर्ज किया गया। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। अब तक करीब 3 लोगों की मौत हो चुकी, जबकि पावरकॉम को आंधी के कारण खंभे और ट्रांसफार्मर टूटने के कारण 2.6 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। बारिश-आंधी के 3 बड़े असर सामान्य से 6 फीसदी अधिक बारिश पंजाब के कई इलाकों में शुक्रवार को अच्छी बारिश हुई। कुछ जगहों पर तेज गरज-चमक के साथ बिजली कड़की, ओले गिरे और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं। राज्य में औसतन 9.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश नवांशहर (एसबीएस नगर) में 55.6 मिमी हुई। यहां कुछ जगहों पर 7 सेंटीमीटर तक पानी गिरा। 1 से 12 जून के बीच पंजाब में औसतन 13.7 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 6 फीसदी ज्यादा है। जून के अंत में आएगा मानसून मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने कहा कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो गया है। इसके अलावा ईस्टरली विंड आ रही है। आने वाले दोनों में बारिश और आंधी का मौसम बना रहेगा। हालांकि आंधी की रफ्तार कम हो जाएगी। बठिंडा, अमृतसर, तरनतारन, जालंधर और होशियारपुर में बहुत तेज हवाएं चलेंगी। जिस तरह अभी तक मौसम की रफ्तार है, उससे साफ है कि मानसून तय समय से जून अंत में आ जाएगा। अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें