![]()
पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदला हुआ है। तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है और अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज यानी तीन मई को आठ जिलो में गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस संबंधी यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर और रूपनगर शामिल हैं। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार छह मई तक इसी तरह मौसम बना रहेगा।वहीं बठिंडा सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना में सबसे ज्यादा तापमान बढ़ा राज्य में शुक्रवार को 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान दो जिलों में दर्ज किया गया। फरीदकोट में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री और फाजिल्का में 39.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि बठिंडा सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 40.2 डिग्री पहुंचा। चंडीगढ़ में 36.2 डिग्री, अमृतसर में 37.1 डिग्री, लुधियाना में 38.0 डिग्री, पटियाला में 37.5 डिग्री, फिरोजपुर में 37.9 डिग्री, होशियारपुर और मोहाली में 35.3 डिग्री, पठानकोट में 35.6 डिग्री तथा एसबीएस नगर में 36.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। लुधियाना में सबसे अधिक 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जबकि फरीदकोट और फाजिल्का में 2-2 डिग्री तापमान बढ़ा। इस तरह का मौसम बना हुआ मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ अभी भी एक्टिव है, जो ऊपरी स्तर की पश्चिमी पवनों के साथ आगे बढ़ रहा है। वहीं उत्तर हरियाणा और आसपास के इलाकों में हवा का चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है, जिसकी वजह से मौसम में बदलाव बना रहेगा। जम्मू-कश्मीर के ऊपर बना दूसरा पश्चिमी विक्षोभ अब आगे निकल चुका है। इसके असर से पंजाब, हरियाणा और आसपास के इलाकों में बादल, तेज हवाएं और कहीं-कहीं बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। ऐसे में चार और पांच मई को बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट है। छह को यलो अलर्ट है। सात और आठ को बारिश का अनुमान है।
दो दिन तापमान बढ़ेगा मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक 3, 6 और 7 मई को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 4 और 5 मई को राज्य के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन उसके बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। 7 मई को कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा 3 से 6 मई के बीच गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद दो दिन बारिश की संभावना है। तीन दिन इस तरह का मौसम रहेगा 4 मई – पठानकोट, गुरदासपुर, बठिंडा, मानसा और पटियाला में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और ओले गिरने की संभावना है। वहीं अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, संगरूर और मोहाली में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, बठिंडा, मानसा और संगरूर में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। 5 मई – पठानकोट, गुरदासपुर, बठिंडा, मानसा और पटियाला में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और ओले गिरने की संभावना है। वहीं अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, संगरूर और मोहाली में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, रूपनगर और मोहाली में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। अमृतसर और तरनतारन में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 6 मई – फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, फिरोजपुर, फरीदकोट और मोगा में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, फिरोजपुर, फरीदकोट और मोगा में अलग-अलग स्थानों पर बारिश के आसार हैं।
Source link
पंजाब के 8 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट:हीट वेव से राहत, तापमान सामान्य के करीब; 8 मई तक मौसम में बदलाव







