![]()
पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदला हुआ है। आज पंजाब के सात जिलों पठानकोट, होशियारपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा और रूपनगर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। इसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पंजाब में तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस पटियाला में दर्ज किया गया। तापमान 33.2 डिग्री से 38.4 डिग्री के बीच रहा है। मानसून की एंट्री 30 जून से 5 जुलाई तक हो सकती है। बिजली की मांग 14,885 मेगावाट
पंजाब में शुक्रवार को बिजली की मांग 14,885 मेगावाट तक पहुंच गई थी। इस दौरान केंद्र से 9,355 मेगावाट बिजली ली गई। जबकि 4,500 मेगावाट के करीब बिजली राज्य द्वारा पैदा की गई। यह मांग दिन में कभी कम तो कभी अधिक हो रही थी। थर्मल पावर प्लांटों की 6 यूनिट बंद
पंजाब में शुक्रवार को थर्मल पावर प्लांटों की कुल 6 यूनिटें बंद रहीं। रोपड़ थर्मल प्लांट की 4 में से 1 यूनिट, लहरा मोहब्बत थर्मल प्लांट की 4 में से 3 यूनिटें, गोइंदवाल साहिब थर्मल प्लांट की 2 में से 1 यूनिट और तलवंडी साबो पावर प्लांट की 3 में से 1 यूनिट बिजली उत्पादन से बाहर रही। 22 जून तक बारिश की संभावना
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक पंजाब में 22 जून तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। 23 जून से मौसम ड्राई रहेगा। 3 दिनों ऐसा रहेगा मौसम
Source link
पंजाब के 7 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट:चंडीगढ़ में छाए रहेंगे बादल, तापमान 2.4 डिग्री गिरा; थर्मल प्लांटों की 6 यूनिट बंद







