spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब के 10 जिलों में टेंपरेचर 40 °C पार:फरीदकोट सबसे गर्म, हीट वेव-वॉर्म नाइट का यलो अलर्ट; कल बारिश-आंधी के आसार




पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस सीजन में पहली बार तापमान 45.2 डिग्री तक पहुंचा है। फरीदकोट सबसे गर्म रहा। राज्य का तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक आज हीट वेव और वार्म नाइट का यलो अलर्ट है। जबकि 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक हीट वेव, वार्म नाइट, बिजली कड़कने और तेज हवा चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ में हीट वेव का दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40–50 किमी/घंटा तक रह सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक घर से कम निकलें और खाने-पीने व सेहत का खास ध्यान रखें।राज्य में आज मौसम शुष्क रहेगा। 12 जिलों में हीट वेव और 7 जिलों में वार्म नाइट का अलर्ट है। इस दौरान मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, बरनाला, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, संगरूर, पटियाला, तरनतारन और अमृतसर में हीट वेव का अलर्ट है। जबकि अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, बरनाला और लुधियाना में वार्म नाइट की स्थिति रहेगी। चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री दर्ज
चंडीगढ़ समेत 10 जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक और 12 जिलों में 35 से 40 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री, चंडीगढ़ एयरपोर्ट 40.8 डिग्री, अमृतसर 40.3 डिग्री, लुधियाना 42.2 डिग्री, पटियाला 42.5 डिग्री, बठिंडा 42.2 डिग्री, बठिंडा एयरपोर्ट 44.2 डिग्री, फरीदकोट 45.2 डिग्री (सबसे अधिक), फाजिल्का 40.3 डिग्री, पटियाला AWS 40.2 डिग्री और भाखड़ा डैम 41.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 35 से 40 डिग्री के बीच तापमान वाले शहरों में पठानकोट 39.4 डिग्री, गुरदासपुर 39.5 डिग्री, एसबीएस नगर (नवांशहर) 39.5 डिग्री, फिरोजपुर 39.7 डिग्री, होशियारपुर 38.0 डिग्री, मोहाली 39.8 डिग्री, केवीके पठानकोट 39.6 डिग्री, रूपनगर 39.3 डिग्री, सलेरन (होशियारपुर) 38.6 डिग्री और थेइन डैम 39.0 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में मौसम का हाल
पंजाब में इस समय तेज गर्मी का असर बना हुआ है। आसमान में करीब 6 किमी ऊपर एक मौसम सिस्टम बना हुआ है, जिसे पश्चिमी विक्षोभ कहते हैं। यह भारत के उत्तर वाले हिस्से के ऊपर, 70°E के आसपास मौजूद है। इससे मौसम में बदलाव हो सकता है, जैसे बादल, बारिश या आंधी आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 अप्रैल से 1 मई के बीच राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, इसके बाद करीब 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। 27 अप्रैल तक कुछ जगहों पर लू और वार्म नाइट की स्थिति रह सकती है। 27 से 29 अप्रैल के बीच आंधी-तूफान और बिजली के साथ 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि 30 अप्रैल को 30–40 किमी/घंटा की हवाएं चल सकती हैं। तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम 27 अप्रैल:
मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, बरनाला, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, संगरूर, पटियाला, तरनतारन और अमृतसर में हीट वेव चलेगी। अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, बरनाला और लुधियाना में वार्म नाइट रहेगी। फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, पठानकोट, होशियारपुर और गुरदासपुर में 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक हो सकती है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 28 अप्रैल:
पंजाब के कई जिलों में 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में अलर्ट है। 29 अप्रैल:
पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली, लुधियाना और संगरूर में आंधी-तूफान, बिजली और 30–40 किमी/घंटा की तेज हवाओं की संभावना है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles