spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब के गांव की फुटवाल टीम अमेरिका में खेलेगी:स्ट्रीट चाइल्ड वर्ल्ड कप के लिए रवाना, 5-15 मई तक मैच, MP चब्बे ने बढ़ाया हौसला




होशियारपुर से लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने यूथ फुटबॉल क्लब (YFC) रुड़का कलां का दौरा किया और मेक्सिको में आयोजित होने वाले ‘स्ट्रीट चाइल्ड वर्ल्ड कप’ में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
5 से 15 मई तक मेक्सिको में होने वाले इस टूर्नामेंट में 14 से 17 वर्ष के खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। डॉ. चब्बेवाल ने क्लब की खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 5 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की।
खिलाड़ियों और ग्रामीणों की सुविधा के लिए रुड़का कलां-घुडका-पंडवां से मौली तक 5 करोड़ रुपए की लागत से 18 फुट चौड़ी नई सड़क बनाने का ऐलान किया गया।
चब्बेवाल ने कहा कि यह पूरे उत्तर भारत के लिए गर्व का विषय है कि वाईएफसी के युवा मेक्सिको में तिरंगा लहराएंगे। पंजाब सरकार ने खेड़ां वतन पंजाब दीयां जैसे आयोजनों से खेलों का जो माहौल बनाया है, उसी का परिणाम है कि आज हमारे गांव के बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक रहे हैं। 14 से 17 वर्ष की आयु के खिलाड़ी ले रहे हैं भाग
उन्होंने बताया कि स्ट्रीट चाइल्ड वर्ल्ड कप 5 से 15 मई तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें 14 से 17 वर्ष की आयु के खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वाईएफसी के चेयरमैन गुरमंगल दास ने लोकसभा सदस्य का धन्यवाद किया और मेक्सिको जाने वाली टीम को बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस साल स्ट्रीट चाइल्ड वर्ल्ड कप में दुनिया भर से कुल 30 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें 17 टीमें लड़कियों की और 13 टीमें लड़कों की है। टीम लीडर हर्ष जैसुख चोटालिया के नेतृत्व में खेलेंगे बच्चे
वाईएफसी के चेयरमैन गुरमंगल दास ने बताया कि भारतीय टीम में सीलास सिद्धू, अर्शदीप, जशनप्रीत, राजन जखू, समीर, रमिंदर सिंह, सैम मसीह, शमशेर सिंह आकाश (गोलकीपर), रौनक, मुख्य कोच अनवर अली, टीम लीडर हर्ष जैसुख चोटालिया और टीम मैनेजर नूपुर नाग शामिल हैं। इस अवसर पर प्रिंसिपल प्रेम कुमार (हलका इंचार्ज), सरपंच अक्विंदर कौर, पाला मौली, रिंकी रानी (ब्लॉक कमेटी सदस्य), टोनी संधू, सुरजीत सिंह, दलजीत कुमार, राजेश मैनी, संजय नागपाल और बड़ी संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles