Related Posts

पंजाब और राजस्थान का मैच न्यू चंडीगढ़ में कल:पंजाब की टीम पहुंची, राजस्थान की टीम आएगी आज शाम को, दोनों की संयुक्त प्रैक्टिस




पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल का मुकाबला न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में कल यानी मंगलवार को होने वाला है। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इसके लिए पंजाब की टीम चंडीगढ़ पहुंच चुकी है, जबकि राजस्थान की टीम आज सुबह चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद दोनों टीमें शाम को संयुक्त प्रैक्टिस भी करेंगी। 13 पॉइंट के साथ टॉप पर पंजाब की टीम पंजाब किंग्स की टीम 13 पॉइंट के साथ अंक तालिका में सबसे ऊपर है। इसमें अपने सात मुकाबलों में से 6 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण ड्रॉ हो गया था। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम चौथे स्थान पर है, जिसने अपने आठ मुकाबलों में से पांच मुकाबले जीते हैं और तीन मुकाबले हारे हैं। टॉप ऑर्डर कर रहा अच्छी परफॉर्मेंस पंजाब का टॉप ऑर्डर अच्छी परफॉर्मेंस कर रहा है, इसलिए टीम पावर प्ले में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम के ओपनर प्रियांशु आर्य और प्रभसिमरन सिंह की परफॉर्मेंस अच्छी चल रही है। हर मुकाबले में दोनों ने शानदार शुरुआत दिलाई है, इसी वजह से टीम अभी तक कोई मैच नहीं हारी है। दोनों टीमों के टॉप 4 प्लेयर जानिए… पंजाब किंग्स: कूपर कोनोली: कोनोली इस सीजन में पंजाब के सबसे सफल बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अब तक 223 रन बनाए हैं। वे टीम के लिए एक भरोसेमंद मध्यक्रम बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। प्रियांश आर्या: इस युवा सलामी बल्लेबाज ने 248.24 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 211 रन बनाए हैं। उन्होंने एक मैच में मात्र 37 गेंदों पर 93 रनों की तूफानी पारी भी खेली है। श्रेयस अय्यर: टीम के कप्तान के रूप में अय्यर ने न केवल शानदार नेतृत्व किया है, बल्कि 208 रन बनाकर बल्लेबाजी को स्थिरता भी दी है। उन्होंने इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा 3 अर्धशतक लगाए हैं। अर्शदीप सिंह: पंजाब के मुख्य तेज गेंदबाज के रूप में अर्शदीप डेथ ओवर्स और पावरप्ले में टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी बने हुए हैं। वे टीम के गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स वैभव सूर्यवंशी: मात्र 15 साल की उम्र के इस खिलाड़ी ने 246 रन बनाकर सबको चौंका दिया है। उन्होंने इस सीजन में आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे तेज अर्धशतक (15 गेंदों पर) भी जड़ा है। यशस्वी जायसवाल: जायसवाल ने अपनी निरंतरता जारी रखते हुए इस सीजन में अब तक 223 रन बनाए हैं। वे वैभव के साथ मिलकर टीम को शानदार शुरुआत दिला रहे हैं। रवि बिश्नोई: लैग स्पिनर बिश्नोई राजस्थान के सबसे सफल गेंदबाज हैं, जिन्होंने अब तक 10 विकेट चटकाए हैं। उनकी फिरकी बीच के ओवरों में विरोधी टीमों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। ध्रुव जुरेल: मध्यक्रम में जुरेल ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को कई बार मुश्किलों से निकाला है। उन्होंने इस सीजन में राजस्थान के लिए 81 रनों का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें