spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाबी सिंगर ने कॉन्सर्ट रोक महिला को डांटा:VIDEO बनाने के चक्कर में बच्चे को रैंप पर छोड़ गई; राजस्थान में परमीश बोले- रिस्पॉन्सिबल बनो यार




राजस्थान में श्रीगंगानगर के रामलीला मैदान में सोमवार, 15 जून को मशहूर पंजाबी सिंगर व एक्टर परमीश वर्मा के लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान एक मासूम बच्चा भीड़ में रोता मिला। परमीश वर्मा तब मंच से अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे और हजारों की भीड़ उनके गानों पर झूम रही थी। स्टेज पर गाते हुए परमीश वर्मा की नजर रोते हुए मासूम पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत अपना लाइव गाना और म्यूजिक रुकवा दिया। गाना बंद होते ही पूरे पंडाल में अचानक सन्नाटा पसर गया। बच्चे को सिंगर के सिक्योरिटी गार्ड उठाकर लाए। इसके बाद सिंगर ने मंच से बच्चे के माता-पिता के बारे में पूछा तो एक महिला सामने आ गई। परमीश वर्मा ने उसकी जमकर क्लास लगाई और कहा कि रिस्पॉन्सिबल बनो। बताया जा रहा है कि बच्चे की मां फोटो खींचने और परमीश वर्मा का गाते हुए वीडियो बनाने के चक्कर में अपने बच्चे को रैंप पर पड़ा छोड़ गई। हालांकि, बच्चे को परमीश की गोद में देख महिला ने तुरंत कहा कि बच्चा उसका है। परमीश वर्मा के शो में क्या हुआ, पूरा मामला जानिए… फैंस कर रहे परमीश वर्मा के एक्शन की तारीफ कॉन्सर्ट में मौजूद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स जहां परमीश वर्मा के इस तुरंत एक्शन, संवेदनशीलता और बच्चे की सुरक्षा को लेकर दिखाई गई फिक्र की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दूसरी ओर, लोग इस बात को लेकर बेहद हैरान हैं कि कैसे कोई माता-पिता इतने बड़े, शोर-शराबे वाले और भीड़भाड़ वाले आयोजन में अपने इतने छोटे बच्चे को इस तरह अकेला छोड़ सकते हैं। 3 पॉइंट्स में जानिए, बच्चा छूटा कैसे… ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा बोलीं- मेरे साथ ऐसा मत करो, हौसला टूटता है सुनंदा शर्मा का गाना जोगी 26 मई को अचानक यूट्यूब ने हटा दिया। इस कार्रवाई के बाद सुनंदा शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर आकर अपने फैंस के साथ पूरा सच शेयर किया। सुनंदा शर्मा ने फैंस को आगाह किया है कि जब भी कोई बिजनेस डील करो तो कागजी कार्रवाई पूरी करो, ताकि कोई आपके रास्ते न रोक सके। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles