![]()
हरियाणा के पंचकूला में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर SDM एवं ARO पंचकूला चंद्रकांत कटारिया रविवार को फील्ड में रहे। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर लगाए गए शिविरों का निरीक्षण कर अधिकारियों-कर्मचारियों को गंभीरता, मेहनत और तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। SDM चंद्रकांत कटारिया ने बताया कि पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की सुविधा के लिए 12 स्थानों पर विशेष शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में मतदाता गणना प्रपत्र भरवाने का कार्य किया जा रहा है और लोगों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बीड़ घग्गर, खड़क मंगौली, रामगढ़, अभयपुर, सेक्टर-20 आशियाना, सेक्टर-26 व 28 कम्युनिटी सेंटर तथा इंदिरा कॉलोनी सहित विभिन्न शिविरों का निरीक्षण कर मतदाताओं से भी बातचीत की। सीएससी संचालकों और डिपो होल्डरों से भी सहयोग की अपील ईआरओ ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सीएससी सेंटर संचालक, डिपो होल्डर, बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने सीएससी संचालकों और डिपो होल्डरों से अधिक से अधिक मतदाताओं के फॉर्म भरवाने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान प्रशासन के डाटा एंट्री ऑपरेटर और तकनीकी स्टाफ भी लगातार फॉर्म भरवाने में सहयोग कर रहे हैं। मतदाताओं से पासपोर्ट फोटो साथ लाने की अपील कटारिया ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर मतदाता गणना प्रपत्र भरवाएं और अपने साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लेकर आएं। इससे मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सुविधा होगी। मृत, स्थानांतरित और दोहरे नाम हटेंगे ईआरओ ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान प्रत्येक मतदाता का सत्यापन किया जाएगा। इस प्रक्रिया में मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित तथा दोहरे पंजीकरण वाले मतदाताओं के नाम नियमानुसार मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। सत्यापन पूरा होने के बाद मतदाताओं की संख्या के आधार पर पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का रैशनलाइजेशन भी किया जाएगा।
Source link
पंचकूला में SIR के 12 शिविरों का किया निरीक्षण:एसडीएम बोले- समय पर तैयार हो त्रुटिरहित मतदाता सूची, कल 10 BLO सस्पेंड की सिफारिश







