spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला में HCS प्री-एग्जाम के लिए 43 सेंटर:1,448 कैंडिडेट देंगे परीक्षा, इमरजेंसी के लिए सेंटर सुपरवाइजर रख सकेंगे मोबाइल




हरियाणा के पंचकूला में HCS 2025 की प्रिलीमरी परीक्षा के लिए जिले में 43 सेंटर बनाए गए है। जहां पर 11,448 कैंडिडेट परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए 47 पेपर डिस्ट्रीब्यूटर कम डयूटी मजिस्ट्रेट कम स्टेशन आफिसर नियुक्त किए। सुबह 10 बजे से 12 बजे तथा शाम 3 बजे से 5 बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा।
पंचकूला DC सतपाल शर्मा ने शुक्रवार को PWD रेस्ट हाउस में तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने हरियाणा लोक सेवा आयोग के सचिव मुकेश कुमार आहूजा को आश्वासन दिया कि एचसीएस व अलाईड सर्विस की प्रिलीमरी परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से करवाया जाएगा। ADC निशा यादव को परीक्षा के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी को परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला कोर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कोर्डिनेटर, पेपर डिस्ट्रीब्यूटर, डयूटी मजिस्ट्रेट, फलाइंग स्कवायड अफिसर, परीक्षा केंद्र आस पास के केंद्रों पर लॉ एंड आर्डर को व्यवस्थित करने के लिए अन्य अधिकारियों को भी नियुक्त किया गया है। 500 मीटर एरिया में होगी धारा 163 लागू उन्होने बताया कि परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 500 मीटर के दायरे में 5 या 5 से ज्यादा व्यक्तियों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी और इस परिधि में धारा 163 लगाई जाएगी। किसी भी सेंटर सुपरवाइजर को छोड़ कर किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को मोबाइल रखने की अनुमति नहीं होगी और सेंटर सुपरवाईजर को भी आपातकाल की स्थिति में ही मोबाइल पर बात करने की अनुमति रहेगी। परीक्षा को लेकर कुछ विशेष निर्देश…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles