spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला में सीएम सैनी ने स्वच्छता अभियान का किया शुभारंभ:पीएम मोदी के दौरे से पहले खुद लगाई झाड़ू, सांसद-विधायक भी उतरेंगे मैदान में




हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को पंचकूला के सेक्टर-20 मार्केट से एक विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि आगामी 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा आ रहे हैं। इसे देखते हुए पार्टी ने आज से 17 जुलाई तक पूरे प्रदेश में प्रतिदिन सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया है। अभियान में सांसद, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे इस अभियान में पार्टी के सांसद, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे, जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ के सपने को साकार करना है। उन्होंने यह भी बताया कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अतिरिक्त, वे प्रदेश को कई नई परियोजनाएं भी समर्पित करेंगे।मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि स्वच्छ वातावरण एक स्वस्थ समाज की पहचान है और इसे बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखने का आह्वान किया उन्होंने उपस्थित लोगों से अपने घर, आसपास के क्षेत्र और सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से सफल होने वाला जन आंदोलन है। इस दौरान नगर निगम के मेयर श्यामलाल बंसल, पूर्व विधायक ज्ञानचंद गुप्ता सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर सफाई अभियान में भाग लिया और स्वच्छता की शपथ ली।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles