Related Posts

पंचकूला में सीएम नायब सैनी करेंगे जनसुनवाई:मोरनी हिल्स के पॉलीटेक्निक कॉलेज में कार्यक्रम, जैविक खेती पर भी करेंगे किसानों से बात




हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 3 जून को पंचकूला के मोरनी स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे। पंचकूला डीसी सतपाल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसुनवाई के साथ-साथ प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के सदस्यों से भी संवाद करेंगे। हरियाणा सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने और मिट्टी के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए प्राकृतिक एवं जैविक खेती को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित कर रही है। डीसी सतपाल शर्मा के अनुसार कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। सीएम नायब सैनी दोपहर 2 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे। जनसुनवाई के दौरान सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री नागरिकों की समस्याएं सुनने के साथ-साथ अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी देंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें