spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला में वकील के घर से लाखों की चोरी:हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए गए, नौकरानी पर शक, पिता-मंगेतर की अंतिम निशानी ले गए चोर




पंचकूला के सेक्टर-27 में रहने वाले एडवोकेट के घर से चोर लाखों का कैश-जेवर ले गए। एडवोकेट की शिकायत पर पंचकूला के चंडी मंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता नितीश हांडा ने बताया कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में अधिवक्ता है और हरियाणा सरकार में पूर्व असिस्टेंट को-ऑर्डिनेटर (लॉ) भी रह चुके हैं। वह सुबह करीब 8:30 बजे कोर्ट के लिए घर से निकले थे। दोपहर करीब 1 बजे लौटने पर देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला पड़ा था। मकान के अंदर प्रवेश करने पर सभी कमरों का सामान बिखरा मिला। अलमारियां और उनके लॉकर खुले हुए थे तथा नकदी और कीमती आभूषण गायब थे। घर का दूसरा प्रवेश द्वार अंदर से अलमारी लगाकर बंद किया गया था। चोर ने उस दरवाजे से प्रवेश करने का कोई प्रयास नहीं किया, जिससे यह संदेह और मजबूत होता है कि उसे पहले से घर की बनावट और अंदर की स्थिति की जानकारी थी। 1.40 लाख कैश, 2 तोले की चेन समेत जेवर चोरी शिकायत के अनुसार, चोर करीब 1.40 लाख रुपए नकद, भगवान गणेश का सोने का लॉकेट, करीब 30 हजार रुपए कीमत के तीन चांदी के सिक्के, मंगेतर के परिवार की ओर से मिली करीब 2 तोला सोने की चेन (करीब 3 लाख रुपए), उनकी मां के सोने के आभूषण जिनमें नोज पिन, कानों के टॉप्स, पर्ल सेट आदि शामिल थे, जिनकी कीमत करीब 55 हजार रुपए चोरी कर ले गया। कुल चोरी गई संपत्ति की कीमत 5 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। पूर्व घरेलू सहायिका और उसके परिवार पर शक नितीश हांडा ने पुलिस को बताया कि घर में नियमित रूप से केवल एक घरेलू सहायिका सफाई करने आती थी। वह सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच काम करती थी। जून के अंत में उसने यह कहकर काम छोड़ दिया था कि उसका पति बीमार है और अस्पताल में भर्ती है। शिकायत के अनुसार, बाद में वह अपने पति को भी साथ लेकर आने लगी थी और कहती थी कि उसका पति बेरोजगार है। कई बार वह अपने बेटे या बेटी को भी काम के लिए भेजती थी। सहायिका की बेटी पहले घर में काम करती थी, लेकिन विवाह के बाद ससुराल चली गई थी और उसने अपनी मां को काम जारी रखने के लिए कहा था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को सहायिका का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की घर के अंदर नियमित आवाजाही नहीं थी। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस: SHO चंडी मंदिर थाना SHO रामपाल ने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 331(3) के तहत दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक रिपोर्ट, घरेलू सहायिका और उसके परिजनों से पूछताछ सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles