spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला में मिला अज्ञात युवक का शव:पुल नीचे के नीचे मिला, सिर व कंधे पर चोट के निशान, हत्या की आशंका




हरियाणा के पंचकूला में पुल के नीचे एक युवक का शव मिला है। जिसकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या का मामला मानकर चल रही है। पंचकूला के रायपुर रानी थाना के गांव खेतपुराली में पुल के नीचे शव पड़ा हुआ मिला है। जिस जगह से शव मिला है, वहां से पुल की ऊंचाई करीब 100 फीट है। ऐसे में पुलिस मानकर चल रही है कि किसी ने इसे ऊपर से फैंककर मारा है या फिर हत्या के बाद पुल से फैंका गया है।
सिर पर गहरा घाव, पेट-छाती पर घसीटने के निशान
मृतक पाए गए युवक के सिर व लेफ्ट साइड के कंधे पर चोट के गहरे निशान हैं। वहीं चेहरे पर भी 2 चोट के निशान मिले हैं। वहीं कमर व छाती-पेट पर रगड़-घिसट के निशान बने हुए हैं। जिससे मामला संदिग्ध बना हुआ है। पुलिस आसपास के गांवों में मृतक की शिनाख्त के लिए प्रयास में जुटी हुई है। शव की शिनाख्त के बाद हत्या की वजह सामने आएगी। र



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles