Related Posts

पंचकूला में तेज रफ्तार बस ने पिकअप को मारी टक्कर:एक के बाद एक भिड़ी 6 गाड़ियां जीरकपुर-शिमला हाईवे पर हुआ हादसा




पंचकूला जिले में जीरकपुर–शिमला नेशनल हाईवे पर पिंजौर के नजदीक चंडी मंदिर के पास एक तेज रफ्तार बस ने खड़ी पिकअप को टक्कर मार दी, जिससे एक के बाद एक कुल 6 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। अर्टिगा टैक्सी ड्राइवर अनिल ने बताया कि वह चंडी मंदिर लाइटों पर खड़ा था। इसी दौरान सोलन की ओर से तेज रफ्तार में आ रही सीटीयू बस ने हाईवे पर खड़ी पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप आगे खड़ी उनकी अर्टिगा गाड़ी से जा टकराई। इसके बाद अर्टिगा आगे खड़ी थार और थार ह्युंडई कार से भिड़ी और कार बस से जा टकराई। पहले ये तीन फोटो देखिए… छह गाड़ियां हुई बुरी तरह क्षतिग्रस्त इस हादसे में सभी 6 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। अनिल ने बताया कि उनकी टैक्सी आगे और पीछे दोनों तरफ से बुरी तरह टूट गई है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही चंडी मंदिर थाना से एएसआई राजीव सिंह मौके पर पहुंचे। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया व यातायात को सुचारू किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें