spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी करेंगी आज नामांकन:BJP के 2 पूर्व पार्षद बागी, गुप्ता परिवार की तीसरी पीढ़ी की राजनीति में एंट्री




हरियाणा के पंचकूला में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज आज नामांकन करेंगी। नामांकन से पहले सेक्टर-5 स्थित उनके चुनाव कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जहां पर कार्यर्ताओं को सुबह 10 बजे बुलाया गया है। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज के नामांकन कार्यक्रम में पार्टी के कौन-कौन बड़े नेता शामिल होंगे, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। कांग्रेस में चंद्रमोहन व सैलजा खेमे से आने वाली सुधा भारद्वाज के कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी भी सामने आ सकती है। क्योंकि अभी तक पंचकूला कांग्रेस से नाराज हुए कार्यकर्ता और नेता पूरी तरह से माने नहीं हैं। BJP से बागी सोनिया सूद लड़ेगी निर्दलीय पंचकूला शहर के वार्ड 4 से पार्षद सोनिया सूद निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। जिसका ऐलान उन्होंने वार्ड के लोगों की मीटिंग बुलाकर वीरवार शाम को कर दिया। आज वे भी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकती हैं। हालांकि BJP के द्वारा उन्हें मनाने का प्रयास चल रहा है क्योंकि उनके पति उमेश सूद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भी हैं। सूद का अपने वार्ड अच्छा खासा रसूख है। पिछली बार जब वे पार्षद थीं तो नगर निगम हाउस की बैठक में कांग्रेस MLA चंद्रमोहन से भी भिड़ गई थी। सूद फैमिली BJP से लंबे समय से जुड़ा है। लेकिन टिकट कटरने पर उनकी नाराजगी है।
ज्ञानचंद गुप्ता की तीसरी पीढ़ी राजनीति में उतरी
हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के पोते पॉर्थ गुप्ता को वार्ड-6 से उम्मीदवार बनाया गया है। पॉर्थ गुप्ता नगर निगम चुनाव में सबसे कम उम्र के प्रत्याशी भी हो सकते हैं। वार्ड पार्षद चुनाव के जरिए उनकी सक्रिय राजनीति में एंट्री हो चुकी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles